Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 9 लोग बिजली चोरी करते पकड़े:मॉर्निंग रेड कर कई घरों की जांच; जुर्माना वसूला और FIR लिखाई

    5 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में बिजली विभाग ने गुरुवार को बड़े बकायेदारों और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में चेकिंग कर कनेक्शन काटे गए और 9 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी करने पर FIR दर्ज कराई गई। अमौसी क्षेत्र में रेड टीम ने 55 कनेक्शनों की जांच की। 7 घर बंद मिले, जबकि 12 उपभोक्ताओं ने रिचार्ज के बाद सप्लाई चालू पाई गई। 19 कनेक्शन पहले से कटे हुए थे। वहीं, 4 लोग मीटर बायपास कर बिजली चोरी करते पकड़े गए, जिन पर मुकदमा दर्ज किया गया। 12 लोगों ने मौके पर रिचार्ज कराया गोमती नगर के पंडितपुरवा गांव में कैंप लगाकर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी गईं। यहां 10 मीटर और 14 बिलों की जांच की गई, जो सही पाए गए। इसके अलावा 38 घरों की चेकिंग में 12 लोगों ने मौके पर रिचार्ज कराया, 20 कनेक्शन कटे मिले और 4 उपभोक्ता अवैध बिजली चोरी करते पकड़े गए। इन सभी के खिलाफ FIR दर्ज की गई। जानकीपुरम में चेकिंग अभियान जानकीपुरम क्षेत्र में 50 स्मार्ट मीटर कनेक्शनों की जांच की गई। 14 घर बंद मिले, जबकि 1 व्यक्ति बिजली चोरी करते पकड़ा गया, जिसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके अलावा हेल्प डेस्क पर आई 73 शिकायतों में से अधिकांश का निस्तारण कर दिया गया। बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए ट्रांसफार्मरों की मरम्मत और लोड बैलेंसिंग का काम भी किया गया। बिजली विभाग ने कहा है कि चोरी और बकाया बिल के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में करोड़पति चपरासी की 3 पत्नियां:एक को फर्जी टीचर बनाकर भेजता था सैलरी, 5 करोड़ से अधिक की राशि फ्रीज
    Next Article
    मथुरा में विवाहिता की संदिग्ध मौत:परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस से पहले भी शिकायत की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment