Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में विवाहिता की संदिग्ध मौत:परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस से पहले भी शिकायत की थी

    3 hours ago

    2

    0

    मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के पंडीपुर इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान निक्की के रूप में हुई है। परिजनों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। निक्की ने लगभग चार वर्ष पहले अपने ही स्कूल के एक शिक्षक से प्रेम विवाह किया था। शुरुआती दांपत्य जीवन सामान्य रहा, लेकिन समय के साथ रिश्तों में तनाव बढ़ने लगा। परिजनों का आरोप है कि निक्की का पति उसे घर खर्च के लिए पैसे नहीं देता था और दहेज की मांग को लेकर अक्सर मारपीट करता था। निक्की अपने मासूम बच्चे के पालन-पोषण के लिए बच्चों को पढ़ाकर गुजर-बसर कर रही थी। कुछ दिन पहले भी निक्की के साथ गंभीर मारपीट की गई थी, जिसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, परिजनों के अनुसार, पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों का आरोप है कि इसी उत्पीड़न के चलते आरोपी पति ने निक्की की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। सूचना मिलने पर थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि निक्की के माता-पिता के बीच आपसी विवाद के कारण वे अलग-अलग रहते थे, जबकि निक्की अपने पति के साथ पंडीपुर में रह रही थी। थाना हाईवे प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों से तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 9 लोग बिजली चोरी करते पकड़े:मॉर्निंग रेड कर कई घरों की जांच; जुर्माना वसूला और FIR लिखाई
    Next Article
    कल्याणपुर में डीसीपी वेस्ट का औचक निरीक्षण:देर रात खुले शराब ठेकों पर चौकी प्रभारियों को लगाई फटकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment