Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में आज आईपीएल मैच:बदला रहेगा ट्रैफिक, घर से निकलने से पहले देखे प्लान

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रविवार को आईपीएल मैच के दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव रहेगा। लखनऊ सुपर जायंट्स और आरसीबी के बीच होने वाले मुकाबले को देखते हुए पुलिस ने 14 रूटों पर डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था दोपहर 3 बजे से मैच खत्म होने तक जरूरत के अनुसार लागू रहेगी। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने दर्शकों और आम वाहन चालकों से शहीद पथ के बजाय वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। इमरजेंसी सेवाओं—जैसे एंबुलेंस, दमकल और शव वाहनों को प्रतिबंधित मार्गों से गुजरने की अनुमति रहेगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम (9454405155) पर संपर्क किया जा सकता है। ये रहेंगे प्रमुख डायवर्जन शहीद पथ पर मैच के दौरान रोडवेज व अन्य सभी बसें और व्यवसायिक वाहन (छोटे बड़े) प्रतिबंधित रहेगी। अन्य वैकल्पिक मार्ग खुले होंगे, जिनका इस्तेमाल कर सकेंगे। निजी वाहनों और किराये की टैक्सी/कार आदि पर रोक नहीं होगी। सुल्तानपुर रोड पर उपरोक्त वाहन अमूल तिराहा से डायवर्ट होंगे। अर्जुनगंज कैंट की तरफ से आ रहे वाहन कटाई पुल से मुड़ेंगे। रोडवेज और प्राइवेट बसें भी इन नियमों का सख्ती से पालन करेंगी। सिटी बसों और ई-रिक्शा के लिए प्लान मैच के दौरान सिटी बसें चलेंगी, जो शहीद पथ पर हुसड़िया और सुशांत गोल्फ सिटी के बीच नहीं रुकेंगी और सड़क की दायीं ओर चलेंगी। ई-रिक्शा शहीद पथ पर प्रतिबंधित है। ई-रिक्शा सर्विस रोड पर भी मैच के दिन प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह ऑटो भी शहीद पथ पर प्रतिबंधित रहेंगे। अर्जुनगंज की तरफ से आने वाले ई-रिक्शा/ऑटो अहिमामऊ से बाएं मुड़कर पीएचक्यू, यूपी-112, मातृ अस्पताल के पीछे वाली सड़क पर सवारी उतारेंगे। पीएचक्यू के सामने से होते हुए जी-20 तिराहे से गोमतीनगर की तरफ जाएंगे। सुल्तानपुर रोड से आने वाले आटो/ई-रिक्शा बाएं मुड़कर लूलू मॉल की तरफ जाकर सवारी उतारेंगे। किसी भी दशा में अहिमामऊ से 500 मी0 की परिधि में सवारी न उतारेंगे, न बैठाएंगे। किराये वाले वाहनों के लिए सिटी बस की तरह हुसड़िया से सुशान्त गोल्फ सिटी के बीच शहीद पथ पर सवारी न बैठाएंगे और न ही सवारी उतारेंगे। एयरपोर्ट की तरफ से आने वाले वाहन अहिमामऊ से पहले सवारी उतारेंगे। अर्जुनगंज की तरफ से आने वाली वाहन अहिमामऊ से बाएं मुड़कर पीएचक्यू , यूपी-112, मातृ अस्पताल के पीछे वाली सड़क पर सवारी उतारेंगे और पीएचक्यू के सामने से होते हुए जी-20 तिराहे से गोमतीनगर के तरफ जाएंगे। पूरी पार्किंग व्यवस्था जानिए जिन वाहन स्वामियों के पास वाहन पास होंगे, वो अहिमामऊ से एचसीएल की तरफ जाकर वाटर टैंक तिराहा से पलासियो होते हुए चिह्नित पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे। जिन वाहन स्वामियों के पास वाहन पास उपलब्ध नहीं है, वह भी अहिमामऊ से एचसीएल होकर जाएंगे। उनमें से पहले आने वाले वाहन स्वामियों को पलासियो मॉल में पार्किंग दी जाएगी। पलासियो मॉल की पार्किंग भर जाने के बाद वाटर टैंक तिराहे से एचसीएल के बीच पार्किंग होगी। सभी दो पहिया वाहन अहिमामऊ से एचसीएल तिराहा होते हुए पलासियो माल के पीछे वाहन पार्क करेंगे। वीवीआईपी/वीआईपी के साथ आने वाले स्कोर्ट स्टेडियम से वापस होकर मॉल या पीएचक्यू के पीछे वाली सड़कों पर वाहन पार्क करेंगे। स्टेडियम के पास किसी भी दशा में वाहन पार्क न किया जाय। वाहनों का पलासियो मॉल के सामने या स्टेडियम के सामने इधर-ऊधर अवैध पार्किंग करने पर टोइंग और क्लैंप लगा दिया जाएगा। टिकट पर क्यूआर कोड दर्ज होगा जिसको स्कैन करने पर पार्किंग स्थलों का विवरण मैप सहित दिखेगा। पीएचक्यू, यूपी-112 मुख्यालय के पीछे की सड़क की तरफ अस्थायी पिक एंड ड्रॉप स्टैंड होगा, जहां निजी वाहन, ऑटो रिक्शा सवारी उतार सकेंगे, बैठा सकेंगे। स्टेडियम में एंट्री के नियम सुरक्षाकर्मी जो विशिष्ट या अतिविशिष्ट दर्शकों के साथ आएंगे, उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। पार्किंग क्षेत्र स्थापित रहेंगे। मात्र टिकट धारक ही विभिन्न प्रकार के स्टैण्ड में प्रवेश करेंगे। मैच शुरू होने के 3 घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा। अंतिम प्रवेश दूसरी पारी के मध्य तक दिया जाएगा, फिर प्रवेश अनुमन्य नहीं होगा। स्टेडियम में दोबारा प्रवेश अनुमन्य नहीं है मतलब मैच छोड़कर बाहर निकल जाने पर दोबार स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिलेगा। कोई भी व्यक्ति बिना ड्यूटी कार्ड या टिकट के स्टेडियम के अंदर प्रवेश नहीं करेगा, पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और अनधिकृत प्रवेश दंडनीय अपराध होगा। सिक्का, ईयरफोन, ज्वलनशील पदार्थ आदि आईसीसी/वीसीसीआई के निर्देशानुसार पूर्णतः प्रतिबंधित है। स्टेडियम के आस पास रहने वाले लोगों से अपील है कि मैच देखने के लिए स्टेडियम की तरफ जाएं अन्यथा अन्य वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमा करें। 7:30 बजे से शुरू हो रहे मैच के लिए 6 बजे से 8 बजे तक का पीक ऑवर से बचते हुए उसके पहले या बाद में आने की कोशिश करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गड्ढे में भरे पानी में डूबकर बच्चे की मौत:परिजनों ने पुलिस को नहीं दी सूचना, शव लेकर गांव लौटे
    Next Article
    ECCE एजुकेटर भर्ती की कथित सूची वायरल:विभाग ने बताया भ्रामक, कहा- चयन प्रक्रिया जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment