Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ECCE एजुकेटर भर्ती की कथित सूची वायरल:विभाग ने बताया भ्रामक, कहा- चयन प्रक्रिया जारी

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई में बेसिक शिक्षा विभाग के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर ECCE एजुकेटर भर्ती प्रक्रिया विवादों में घिर गई है। चयन प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही सोशल मीडिया पर एक कथित चयन सूची और नियुक्ति पत्र वायरल होने से अभ्यर्थियों में हड़कंप मच गया है। जनपद में प्राथमिक विद्यालय परिसरों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए ECCE एजुकेटर के कुल 210 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए लगभग 4590 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। नियमानुसार, पहले एक रैंडम सूची तैयार की जाती है, जिसमें पदों की संख्या से तीन गुना अभ्यर्थियों को शामिल किया जाता है। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन कर अंतिम चयन किया जाता है। हालांकि, यह प्रक्रिया अभी जारी है और अंतिम चयन सूची जारी नहीं हुई है। इसके बावजूद, एक कथित चयन सूची सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गई है, जिसमें कुछ अभ्यर्थियों के नाम के साथ नियुक्ति पत्र भी साझा किए जा रहे हैं। इससे अभ्यर्थियों में भ्रम और असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई अभ्यर्थियों का आरोप है कि वायरल सूची में ऐसे नाम शामिल हैं, जिनके चयन को लेकर पहले से ही चर्चाएं चल रही थीं। इससे मेरिट के आधार पर चयन की उम्मीद रखने वाले उम्मीदवारों में रोष बढ़ गया है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सूची की सच्चाई जानने के लिए विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। इस मामले में जिला समन्वयक राहुल दुबे ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही सूची पूरी तरह भ्रामक है। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया अभी जारी है और चयन समिति के अंतिम निर्णय के बाद ही आधिकारिक सूची जारी की जाएगी। दुबे ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और विभागीय सूचना का इंतजार करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में आज आईपीएल मैच:बदला रहेगा ट्रैफिक, घर से निकलने से पहले देखे प्लान
    Next Article
    दिल्ली में मौसम खराब, 4 विमान लखनऊ डायवर्ट:खराब विजिबिलिटी के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर नहीं उतर पाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment