Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में आज से 2 दिवसीय दुग्ध स्वर्ण महोत्सव शुरू:दुग्ध उत्पादों की प्रदर्शनी लगी, 15 सत्रों में होगी चर्चा

    22 hours ago

    1

    0

    दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026” का शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में भव्य शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम का आयोजन गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हॉल में किया गया, जहां बड़ी संख्या में अधिकारी, विशेषज्ञ और डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है और इससे किसानों की आमदनी में भी सुधार हो रहा है। अधिकारी और विशेषज्ञ भी रहे मौजूद महोत्सव में अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम और दुग्ध आयुक्त धनलक्ष्मी के. समेत कई अधिकारी और विशेषज्ञ शामिल हुए। यहां विभाग की योजनाओं और आगे की दिशा पर बातचीत हुई।महोत्सव में दुग्ध उत्पादन और प्रसंस्करण से जुड़ी नई तकनीकों की प्रदर्शनी लगाई गई है। किसान और डेयरी से जुड़े लोग यहां आधुनिक तरीकों के बारे में जानकारी ले रहे हैं और उन्हें अपनाने पर चर्चा कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग पहुंचे इस आयोजन में बड़ी भागीदारी देखने को मिल रही है। करीब 10 हजार से ज्यादा लोगों के पहुंचने का अनुमान है। 50 से अधिक प्रदर्शक इसमें हिस्सा ले रहे हैं, जबकि 15 से ज्यादा चर्चा सत्र भी रखे गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम योगी के मितौली दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट:लखीमपुर डीएम-एसपी ने अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया
    Next Article
    मऊ में हिंदू जागरण समिति का प्रदर्शन:बिजली विभाग, स्मार्ट मीटर पर भ्रष्टाचार; शोषण के गंभीर आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment