Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में हिंदू जागरण समिति का प्रदर्शन:बिजली विभाग, स्मार्ट मीटर पर भ्रष्टाचार; शोषण के गंभीर आरोप

    22 hours ago

    1

    0

    मऊ जिला कलेक्ट्रेट परिसर में हिंदू जागरण समिति भारत के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितता और जनता के कथित शोषण के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा। उज्जवल मिश्रा ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर योजना से आम जनता को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने दावा किया कि जहां पहले बिजली बिल लगभग 500 रुपये आता था, वहीं अब 5000 रुपये तक के बिल भेजे जा रहे हैं। मिश्रा ने यह भी कहा कि 400-500 रुपए प्रतिदिन कमाने वाले श्रमिकों को भी 80,000 रुपए तक के बिल थमाए जा रहे हैं। जिससे गरीब वर्ग पर बड़ा आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उज्जवल मिश्रा ने बताया कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का एक बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आरोप के अनुसार, जीएमआर कंपनी को कुल 75 लाख मीटर लगाने का लक्ष्य दिया गया है, जिसमें से 50 लाख मीटर पूर्वांचल क्षेत्र में और लगभग 25 लाख मीटर मऊ जनपद में लगाए जाने की योजना है। समिति के सुजीत सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर किसान, व्यापारी, छात्र और नौजवान सहित आम जनता के सभी वर्ग परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं से जबरन धन उगाही की जा रही है और उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि विभाग को गरीबों के इस उत्पीड़न पर तत्काल रोक लगानी चाहिए। इस प्रदर्शन के दौरान समिति के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में आज से 2 दिवसीय दुग्ध स्वर्ण महोत्सव शुरू:दुग्ध उत्पादों की प्रदर्शनी लगी, 15 सत्रों में होगी चर्चा
    Next Article
    गाजीपुर में प्रधान पर लाठी-फावड़े से हमला, VIDEO:चकरोड को लेकर हुआ था विवाद, 7 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment