Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में AAP छात्र विंग का हंगामा:प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ हल्ला बोला, फीस अधिनियम 2018 लागू करने की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में आम आदमी पार्टी छात्र संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया। निजी स्कूलों की मनमानी और फीस बढ़ोतरी को लेकर हजरतगंज स्थित परिवर्तन चौक पर धरना दिया। जमकर हंगामा और नारेबाजी की। इस दौरान सरकार पर निजी स्कूलों को समर्थन करने और सरकारी स्कूलों को खत्म करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन कर रहे अनित ने कहा- उत्तर प्रदेश में प्राइवेट स्कूलों मनमानी हर दिन बढ़ती ही जा रही है। जब चाहते हैं फीस में वृद्धि कर देते हैं, ड्रेस, कापी, किताब हर चीज पर कमीशन चलता है। शिक्षा के बाजारीकरण पर रोक लगना बेहद जरूरी हो गया है। फीस अधिनियम 2018 को पूर्ण रूप से लागू किया जाए मांग है कि फीस अधिनियम 2018 को पूर्ण रूप से लागू किया जाए। आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को कमजोर कर, प्राइवेट स्कूलों के सिंडिकेट को संरक्षण दिया जा रहा है। निर्धारित दुकान से सामान खरीदने का दबाव प्रदर्शनकारियों ने बताया कि प्रदेश के प्राइवेट स्कूल मनमाने ढंग से प्रत्येक वर्ष 20% से 30% तक फीस में वृद्धि कर रहे हैं, जिससे मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। इसके अतिरिक्त, स्कूल प्रशासन अभिभावकों पर कॉपी, किताब, जूता और ड्रेस एक ही निर्धारित दुकान से खरीदने का दबाव बनाते हैं, जो पूरी तरह गलत शोषण है। प्राइवेट स्कूलों में सख्ती से लागू कराया जाए उत्तर प्रदेश फीस अधिनियम 2018 को प्रदेश के सभी प्राइवेट स्कूलों में सख्ती से लागू कराया जाए। प्राइवेट स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी फीस वृद्धि पर तत्काल रोक लगाई जाए। कॉपी, किताब, ड्रेस के लिए किसी एक दुकान से खरीदने की बाध्यता समाप्त की जाए। प्रत्येक जिले में फीस नियंत्रण के लिए निगरानी समिति का गठन किया जाए। अभिभावकों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रभावी सेंटर बनाया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चौक में शादी समारोह में बवाल:बिन बुलाए मेहमानों से मारपीट, छेड़खानी व लूट का आरोप
    Next Article
    मिर्जापुर उपचुनाव: बुंदेलखंडी वार्ड में सपा-भाजपा आमने-सामने:कांग्रेस ने सपा को दिया समर्थन, कोई निर्दल प्रत्याशी नहीं मैदान में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment