Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर उपचुनाव: बुंदेलखंडी वार्ड में सपा-भाजपा आमने-सामने:कांग्रेस ने सपा को दिया समर्थन, कोई निर्दल प्रत्याशी नहीं मैदान में

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर के बुंदेलखंडी वार्ड में 5 मई को नगर निकाय उपचुनाव के लिए मतदान होगा। नामांकन के अंतिम दिन केवल दो प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया, जिससे राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के नितिन केशरवानी और समाजवादी पार्टी के नागेंद्र तिवारी के बीच है। कांग्रेस ने इस सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है और समाजवादी पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक ने कटरा बाजीराव स्थित नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष दीपचंद जैन के आवास पर एक पत्रकार वार्ता में इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने बताया कि देश और प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए कांग्रेस ने यह रणनीतिक निर्णय लिया है। भगवान दत्त पाठक ने कहा कि सांप्रदायिक शक्तियों को रोकने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस, सपा प्रत्याशी नागेंद्र तिवारी के समर्थन में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। भगवान दत्त पाठक ने यह भी बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर संपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं को सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने इसे केवल एक वार्ड का चुनाव नहीं, बल्कि विचारधारा की लड़ाई बताया। पालिका के पूर्व अध्यक्ष दीपचंद जैन ने भी कांग्रेस के इस निर्णय का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर चुनाव लड़ना चाहिए, ताकि जनता को बेहतर विकल्प मिल सके। इस अवसर पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्होंने पार्टी के निर्णय का स्वागत किया और चुनाव में पूरी मजबूती से जुटने का संकल्प लिया। चुनाव परिणाम 7 मई को घोषित किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में AAP छात्र विंग का हंगामा:प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ हल्ला बोला, फीस अधिनियम 2018 लागू करने की मांग
    Next Article
    महोबा बीजेपी जिप अध्यक्ष ने रामायण-गीता पर दिया विवाद बयान:बोले-कथावाचक संविधान पर चर्चा से बचते हैं, डर है कि लोग अधिकारों को लेकर जागरूक हो जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment