Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश:60KM की स्पीड से चली हवा, कई इलाकों में बिजली कटी

    17 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में गुरुवार रात मौसम ने करवट ली। 60KM की स्पीड से हवा चली। इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हुई। तेज आंधी से कई इलाकों में बिजली कट गई और टीन-टप्पर उड़ गए। तेज हवा बारिश के कारण माल, रहीमाबाद, काकोरी, गोपरा मऊ, रहमान खेड़ा, नादरगंज में बिजली आपूर्ती बंद की गई। इसके बाद करीब 20 मिनट बाद इसे दोबारा से चालू कर दिया गया। तेज हवा के कारण जगह-जगह पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं। मौसम खराब होने से घर लौट रहे लोगों और सड़क पर मौजूद राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सरोजनीनगर में वाहन चालक बारिश से बचने के लिए फ्लाईओवर के नीचे छिप गए। मौसम विभाग ने बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अभी करीब 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। 3 तस्वीरें देखिए- 31.7 डिग्री रहा तापमान आज शाम पांच बजे तक तापमान 31.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 7.8 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.1 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 75 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 46 फीसदी रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम आर्द्रता 72 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 23 फीसदी रही। 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस था। लखनऊ समेत प्रदेश में लू समाप्त मौसम विभाग ने बताया कि लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तापमान में तेज गिरावट दर्ज होने से प्रदेश को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। फिलहाल, प्रदेश में लू की स्थिति लगभग समाप्त हो गई है। लखनऊ समेत प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में भी 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं दर्ज की गईं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बेमौसम बारिश का यह दौर शुक्रवार तक जारी रह सकता है। इससे मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में अगले 24 घंटे में तापमान 2 से 4 डिग्री तक और गिर सकता है। सुबह की 2 तस्वीरें देखिए… 2-3 दिन बाद फिर गिरेगा पारा मई की शुरुआत के 2-3 दिनों में बारिश कम होगी। उसके बाद 4-5 मई को अगला पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इसके असर से लखनऊ समेत प्रदेश में फिर से बारिश बढ़ने और तापमान में दोबारा गिरावट आने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक्सीडेंट के बाद शव रखकर लगाया जाम:ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन, 30 मिनट तक ठप रहा ट्रैफिक
    Next Article
    रायबरेली में गर्भवती महिला की सड़क दुर्घटना में मौत:पिकअप और एंबुलेंस की टक्कर से हुआ हादसा, दो लोग गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment