Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अलग-अलग हादसे में चार की मौत:तेज रफ्तार कार पुरनिया ओवरब्रिज पर पलटी, जी-20 रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मड़ियांव के पुरनिया पुल पर तेज रफ्तार कार पलट गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। गोमतीनगर विस्तार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पीजीआई थानाक्षेत्र में ई-रिक्शा चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। डॉ. पन्नालाल रोड डालीगंज निवासी राहुल गौड़ अपने दोस्त सैफ के साथ कार से अलीगंज से सीतापुर रोड की तरफ जा रहे थे। कार राहुल चला रहे थे। कार की रफ्तार काफी तेज थी। पुरनिया पुल पर केशवनगर मोड़ से पहले अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे के दौरान राहुल कार के नीचे दब गए। राहुल के सिर में गंभीर चोट आई। जिसकी वजह से राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथ में बैठा सैफ खिड़की टूट जाने की वजह से बाहर निकल आया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि कार से शराब की बोतल और गिलास भी मिले हैं। राहुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जी-20 रोज पर बाइक में मारी टक्कर पीजीआई स्थित रेवतीपुर निवासी जितेंद्र कुमार यादव (26) विभूतिखंड स्थित आइस्क्रीम शॉप में नौकरी करता था। भाई अनुराग ने बताया कि शुक्रवार शाम जितेन्द्र बाइक से अपने दोस्त राजकुमार के साथ कहीं गया था। रात करीब 10:30 बजे दोनों लोग घर लौट रहे थे। जी-20 चौराहे के पास पहुंचे थे तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जितेन्द्र और राजकुमार उछल दूर जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जितेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। दोस्त राजकुमार इलाज चल रहा है। परिवार में पिता मिश्रीलाल, मां व तीन भाई हैं। ई-रिक्शा चालक अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर पीजीआई के एकता नगर निवासी संतोष (40) ई-रिक्शा चलाते थे। बेटे आयुष ने बताया कि पिता संतोष शुक्रवार रात 11 बजे ई-रिक्शे लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में सभा खेड़ा के पास अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा पलट गया और संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हालत में इलाज के लिए एपेक्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। इलाज के दौरान संतोष की मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी सुमन, चार बेटे दो बेटियां हैं। वहीं हरदोई के संडीला स्थित कल्ली खेड़ा निवासी छोटक्के (45) मजदूर था। साले नंदराम ने बताया छोटक्के शुक्रवार रात 8 बजे अपनी बाइक से रहीमाबाद के गहदो किसी काम से जा रहे थे। रास्ते में पांडेय खेड़ा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने जेब में मिले मोबाइल से परिजन को सूचना दी और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने छोटक्के को मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी शकुंतला दो बच्चे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा के होटल में MP पुलिस की छापेमारी:आरोपियों के साथ घंटों खंगाले कमरे, अहम दस्तावेज किए जब्त
    Next Article
    गाजियाबाद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू:पहले दिन हजारों अभ्यर्थी दो पालियों में शामिल, कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण संपन्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment