Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 'अलंकरण 2025-26' पुरस्कार समारोह:राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान ने 24 साहित्यकारों को किया सम्मानित

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के सभागार में 'अलंकरण 2025-26' वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उत्तर प्रदेश की ओर से किया गया। इस समारोह में प्रदेश भर से आए 24 साहित्यकारों को विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता डॉ. हरिओम (आईएएस) ने की, जबकि अपर मुख्य सचिव (माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षा) पार्थ सारथी सेन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि राम कृष्ण स्वर्णकार भी इस अवसर पर मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ वाणी वंदना के साथ हुआ, जिसके बाद पुरस्कार वितरण सत्र आयोजित किया गया। सभी सम्मानित साहित्यकारों को एक-एक लाख रुपए नकद, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, पगड़ी और शॉल भेंट किए गए। इन साहित्यकारों को मिला विशेष सम्मान इस अवसर पर पं. महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार राजेश प्रताप सिंह को, भगवती चरण वर्मा पुरस्कार हेमंत द्विवेदी को और सुमित्रानंदन पंत पुरस्कार डॉ. राजीव दीक्षित को प्रदान किया गया। भारतेन्दु हरिश्चंद्र पुरस्कार सुरेंद्र सिंह लौर को तथा अमृतलाल नागर पुरस्कार डॉ. लक्ष्मीकांत शुक्ला को मिला। डॉ. विद्यानिवास मिश्र पुरस्कार राम सिंह को, श्याम सुंदर दास पुरस्कार सुषमा सागर मिश्रा को और जयशंकर प्रसाद पुरस्कार सर्वेश कुमार मिश्र को दिया गया। डॉ. शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ पुरस्कार डॉ. वेदपति मिश्रा को तथा गयाप्रसाद शुक्ल ‘सनेही’ पुरस्कार योगेश पाठक को प्रदान किया गया। अमीर खुसरो पुरस्कार विनोद शंकर शुक्ल को मिला डॉ. हरिवंश राय बच्चन पुरस्कार चंद्र देव दीक्षित को, रामधारी सिंह ‘दिनकर’ पुरस्कार दिनेश कुमार तिवारी को और मिर्जा गालिब पुरस्कार डॉ. मोहम्मद जुबैर को प्रदान किया गया। फिराक गोरखपुरी पुरस्कार डॉ. अख्तर रियाज को तथा अमीर खुसरो पुरस्कार विनोद शंकर शुक्ल ‘विनोद’ को मिला। अन्य पुरस्कारों में अकबर इलाहाबादी पुरस्कार रणविजय सिंह ‘पुलुर’, प्रताप नारायण मिश्र पुरस्कार कृष्ण स्वरूप सक्सेना और शिव सिंह सरोज पुरस्कार मुरलीधर मिश्र को दिया गया। साहित्य गौरव सम्मान के तहत मीना गौतम, उपमा गुप्ता, बृह्मनाथ और मृगांक श्रीवास्तव को 7-7 हजार रुपए प्रदान कर सम्मानित किया गया।समारोह में कवि अविनाश त्रिपाठी, चरण सिंह बशर और पवन आगरी समेत कई अन्य साहित्यकारों ने काव्य पाठ कर साहित्यिक माहौल को और समृद्ध किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवध मेले में देशभक्ति और संगीत का संगम:लखनऊ छावनी में अनूप जलोटा सहित कई कलाकार सम्मानित
    Next Article
    'ईरान को मिटाने का भ्रम पालने वाले हताशा दिखा रहे', राष्ट्रपति पेजेश्कियान की कड़ी चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment