Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में भाजपा का 6 दिवसीय जनसंपर्क अभियान:वार्ड से विधानसभा तक संगठन मजबूत करने पर जोर; 7-12 अप्रैल तक चलेगा कार्यक्रम

    5 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर 7 से 12 अप्रैल तक राजधानी लखनऊ में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत वार्ड स्तर तक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है, जिसमें जनप्रतिनिधियों से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आम जनता तक पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। वार्ड स्तर पर दिखेगा संगठन का दम इस छह दिवसीय कार्यक्रम में हर वार्ड में अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है कि वे स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक लोगों से संपर्क स्थापित करें और पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को सीधे जनता तक पहुंचाएं। इसके तहत सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिससे सामाजिक संदेश भी दिया जा सके। 8 और 9 अप्रैल को विधानसभा स्तर सम्मेलन अभियान के बीच 8 और 9 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों में तीन वक्ता तीन अलग-अलग विषयों पर अपने विचार रखेंगे। जिनमें संगठन विस्तार, चुनावी सफलता में जनसमर्थन की भूमिका, भाजपा की विचारधारा -सेवा, अंत्योदय, विकास और राष्ट्र प्रथम और केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर विशेष चर्चा होगी। इन कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन काल में किए गए कार्यों और योजनाओं को विस्तार से कार्यकर्ताओं के बीच रखा जाएगा, ताकि वे इसे आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें। सम्मान और संवाद पर रहेगा खास फोकस अभियान के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। जिससे संगठन के पुराने और अनुभवी सदस्यों को सम्मानित किया जा सके। इसके साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवियों, प्रबुद्ध नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों से संपर्क कर संवाद स्थापित किया जाएगा। यह प्रयास पार्टी के सामाजिक विस्तार को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकारी योजनाओं का होगा व्यापक प्रचार-प्रसार इस अभियान का एक प्रमुख हिस्सा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार भी है। कार्यकर्ता लाभार्थियों से सीधा संपर्क करेंगे और उनसे संवाद स्थापित कर योजनाओं के प्रभाव को समझेंगे और उसे आगे साझा करेंगे। इससे पार्टी को जमीनी फीडबैक भी मिलेगा और योजनाओं की पहुंच को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। 12 अप्रैल को समापन और समीक्षा बैठक 6 दिन तक चलने वाले इस अभियान का समापन 12 अप्रैल को किया जाएगा। इस दिन वार्ड स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। पार्टी नेतृत्व इस दौरान अभियान की सफलता और कमियों का आकलन भी करेगा, ताकि भविष्य में इसे और प्रभावी बनाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में लूट का खुलासा, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार:मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल, गिरोह के 6 सदस्य पकड़े गए
    Next Article
    मऊ के प्राथमिक विद्यालय भरथिया कादीपुर में वार्षिक उत्सव:बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन, अतिथियों ने किया सम्मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment