Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में भीषण गर्मी, लू चलेगी:तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा, अगले 5 दिन बारिश के आसार नहीं

    11 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में भीषण गर्मी का असर बढ़ गया है। तेज धूप से तपन और उमस के चलते सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। आज, रविवार को लू चलेगी। लोग घर के बाहर निकलने में लोग परहेज कर रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 59 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 31 फीसदी दर्ज की गई। अगले 5 दिन बारिश के आसार नहीं हैं। हवा के थपेड़े जारी, तापमान का रिकॉर्ड बन सकता है लखनऊ में मौसम सामान्य बना हुआ है। इस बीच पारा लगातार बढ़ रहा है। गर्म हवा के थपेड़े सुबह से ही चल रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ कि आने वाले दिनों में लखनऊ का अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री अधिक रहेगा। इससे महीने में पारा अपने अधिकतम स्तर पर दर्ज किया जा सकता है। बीच में एकाध बार बारिश भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में गरज-बरस के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी और छिटपुट बारिश की संभावना के बावजूद आगामी 5 दिनों के दौरान तापमान बढ़ता रहेगा। लू की स्थितियां जारी रहने की संभावना है। फिलहाल, मानसून के यूपी और लखनऊ में आने की परिस्थिति अनुकूल नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अब्दुल हत्याकांड में पुलिस की लापरवाही पर डीआईजी सख्त:दो दिन तक दर्ज नहीं हुआ मुकदमा, एसपी सिटी को सौंपी गई जांच
    Next Article
    कासगंज के भगवानपुर पुल से युवक हजारा नहर में कूदा:मानसिक रूप से परेशान, दिव्यांग युवक लापता; तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment