Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अब्दुल हत्याकांड में पुलिस की लापरवाही पर डीआईजी सख्त:दो दिन तक दर्ज नहीं हुआ मुकदमा, एसपी सिटी को सौंपी गई जांच

    21 hours ago

    2

    0

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में हुए अब्दुल समद पुत्र अबरार हत्याकांड में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने के बाद डीआईजी ने जांच बैठा दी है। डीआईजी ने मामले में थाना पुलिस की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जांच की जिम्मेदारी एसपी सिटी मेरठ को सौंपी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि थाना पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से नहीं लिया। न समय पर मुकदमा दर्ज किया गया और न ही अब्दुल समद की तलाश के लिए तत्काल कार्रवाई की गई। परिजनों का आरोप है कि यदि पुलिस समय रहते सक्रिय होती, तो उनके बेटे की जान बचाई जा सकती थी। इस मामले से पुलिस की छवि भी धूमिल हुई है। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने पूरे प्रकरण की जांच एसपी सिटी को सौंपने के साथ ही सीओ कोतवाली, लोहियानगर थाना प्रभारी और संबंधित हल्का प्रभारी से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 15 जून को गायब हुआ था अब्दुल 17 वर्षीय अब्दुल समद 15 जून को लापता हो गया था। 16 जून को उसके परिजन गुमशुदगी की तहरीर लेकर लोहियानगर थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं किया और न ही उसकी तलाश के लिए सक्रिय अभियान चलाया। दो दिन की देरी के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। 18 जून को अब्दुल का शव जाहिदपुर के नाले में मिला। प्रारंभिक जांच में उसकी हत्या की पुष्टि हुई। परिजनों का आरोप है कि यदि पुलिस समय रहते मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू करती, तो अब्दुल की जान बचाई जा सकती थी। पूरे मामले में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठे हैं। डीआईजी ने माना कि घटना की संवेदनशीलता और तहरीर मिलने के बावजूद मुकदमा दर्ज करने में दो दिन की देरी हुई, जिससे पुलिस की छवि धूमिल हुई है। मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है। साथ ही सीओ कोतवाली, लोहियानगर थाना प्रभारी और संबंधित हल्का प्रभारी से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव के तालिब सराय में मोहर्रम जुलूस:हजरत कासिम की मेंहदी पर अकीदतमंदों ने किया गम का इजहार
    Next Article
    लखनऊ में भीषण गर्मी, लू चलेगी:तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा, अगले 5 दिन बारिश के आसार नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment