Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में भूत बनकर होली खेल रहे पुलिसवाले:ADCP को गोद में उठा लाए, गोली चल जावेगी गाने पर महिला पुलिस का डांस

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में पुलिस की होली खेली जा रही है। सभी थानों-चौकियों में पुलिसवाले होली खेल रहे हैं। डीजे की धुन पर डांस कर रहे हैं। एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली शुभकामना दे रहे हैं। हजरतगंज कोतवाली से पुलिस लाइन तक शोभा यात्रा निकाली जा रही है। कई पुलिसकर्मी विंटेज कार में सवार हैं। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी नाच-गा रहे हैं। महिला पुलिसकर्मी गोली चल जावेगी…हरियाणवी गाने पर डांस करते हुए शोभा यात्रा में चल रही हैं। गुलाल का पटाखा फोड़ा जा रहा है। पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्ननर, ज्वाइंट सीपी, डीसीपी समेत अन्य अफसर भी शामिल होंगे। मुंह पर मुखौटा लगा निकले तमाम पुलिसकर्मी मुंह पर भूत वाला मुखौटा लगा कर जुलूस में शामिल हो रहे हैं। उनके साथ एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल और एसीपी महानगर अंकित कुमार भी मौजूद हैं। एडीसीपी जितेंद्र कुमार को पुलिसकर्मी गोद में उठाकर पहुंचे। देखिए 3 तस्वीरें… पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    17 साल के भतीजे ने चाची की हत्या की:मेरठ में कनपटी में सटाकर गोली मारी; थाने पहुंचकर बोला- आए दिन झगड़ा करती थी
    Next Article
    सड़क हादसे में युवक गंभीर घायल:इलाज के दौरान मौत, होली में भाई की ससुराल जा रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment