Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बिजली कटौती पर देर रात तक हंगामे:कई इलाकों में 36 घंटे से बिजली नहीं, लोगों ने जेई की गाड़ी पंक्चर की

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। परेशान लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार रात से चले प्रदर्शन का क्रम शुक्रवार तड़के के बाद दिनभर और रात में भी जारी रहा। उतरठिया अंडरपास पर रायबरेली रोड को जाम करने वाले 150 लोगों पर FIR भी दर्ज कर ली गई। पारा इलाके में 36 घंटे से बिजली न आने पर लोग शुक्रवार रात बुद्धेश्वर चौराहे पर सड़कों पर उतर आए। बताया जा रहा है कि लोगों ने जेई की गाड़ी के टायर पंक्चर कर दिए। उनका कहना था कि जब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होगी तब तक किसी भी अधिकारी को इधर से गुजरने नहीं दिया जाएगा। विभाग ने व्यवस्था बनाने के लिए लखनऊ 44 इंजीनियर बुलाए हैं। वहीं, 8 इंजीनियरों की जिम्मेदारी बदल दी है। शुक्रवार को कई पावर हाउसों का घेराव किया। देर रात तक जगह-जगह प्रदर्शन हुए। बिजली विभाग के अफसर-कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक हुई। प्रदर्शन का सिलसिला गुरुवार रात से शुरू हुआ। शुक्रवार तड़के गोमतीनगर सेक्टर-5 स्थित पावर हाउस पर 3 घंटे से अधिक समय तक प्रदर्शन हुआ। जानकीपुरम पावर हाउस का घेराव करके नारेबाजी हुई। कैंट विधानसभा की गीतापल्ली वार्ड के मधुबननगर में पिछले लगभग 26 घंटों से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण लोग परेशान हुए। दोपहर बाद बिजली कटौती के खिलाफ पकरी पुल अधिशासी अभियंता ऑफिस पहुंचकर धरना दिया। इसके बाद आशियाना में सपा कार्यकर्ताओं ने पावर हाउस पर प्रदर्शन किया। आलमनगर मोहन रोड जाम कर दिया। इससे पहले गुरुवार को बनी पावर हाउस पर भी देर रात को पहुंचे लोगों ने हंगामा किया था। फैजुल्लागंज और इंदिरा नगर सेक्टर 25 पावर हाउस पर भी रात में कई घंटे हंगामा हुआ। उधर, जानकीपुरम विस्तार में पिंक सिटी, तिवारीपुर में एलटी लाइन बांधने के दौरान फ्लैश पेटी लगाते समय आग लग गई, जिससे लाइनमैन कमलेश और गुड्डू घायल हो गए। शुक्रवार को हुए हंगामे की 4 तस्वीरें… वर्टिकल व्यवस्था लागू होने के बाद पहली गर्मी लखनऊ में वर्टिकल व्यवस्था लागू होने के बाद पहली गर्मी में ही बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। लगातार कटौती और फॉल्ट से शहर के कई इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ते आक्रोश के बीच मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से 44 अभियंताओं को लखनऊ बुलाया है। प्रबंध निदेशक के आदेश के अनुसार शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली, महाराजगंज, पीलीभीत, सीतापुर, सुल्तानपुर, नानपारा, पलिया, गोला और हैदरगढ़ समेत कई क्षेत्रों से अभियंताओं की तैनाती लखनऊ मध्य, अमौसी, जानकीपुरम और गोमतीनगर जोन में की गई है। सभी अभियंता पहले भी लखनऊ में तैनात रह चुके हैं। संबंधित इकाई प्रमुखों को उन्हें तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। 8 इंजीनियर का कार्य क्षेत्र बदला मध्यांचल मुख्यालय प्रबंधन ने 8 अभियंताओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए हैं। सहायक अभियंता संतोष सिंह कुशवाहा को अमौसी क्षेत्र से रायबरेली क्षेत्र, रायबरेली, सहायक अभियंता अनुभव श्रीवास्तव को मध्यांचल मुख्यालय से अमौसी क्षेत्र, अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार को मध्यांचल मुख्यालय से अमौसी क्षेत्र, अवर अभियंता विनय कुमार को मध्यांचल मुख्यालय से लखनऊ सेंट्रल क्षेत्र, अवर अभियंता सत्येंद्र कुमार को मध्यांचल मुख्यालय से गोमतीनगर क्षेत्र, अवर अभियंता प्रदीप कुमार मौर्य को मध्यांचल मुख्यालय से अमौसी क्षेत्र, सहायक अभियंता अमितेश कुमार को मध्यांचल मुख्यालय से अमौसी क्षेत्र और उपखंड अधिकारी भूषण कुमार को बछरावां से अमौसी क्षेत्र भेजा गया है। अवर अभियंता ने लोड बढ़ाने के लिए लिखा पत्र इन्द्र लोक कॉलोनी उपकेंद्र क्षेत्र में बिजली संकट को लेकर अवर अभियंता ने अधिशासी अभियंता को 10 एमवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए पत्र लिखा है। ज्ञापन में कहा गया है कि 33/11 केवी उपकेंद्र पर बढ़ते लोड के कारण 10 एमवीए ट्रांसफार्मर पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। इससे लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है और गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका भी बढ़ गई है। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि ट्रांसफार्मर की क्षमता जल्द बढ़ाई जाए। 2 लाइनमैन झुलसे जानकीपुरम विस्तार में पिंक सिटी, तिवारीपुर में एलटी लाइन बांधने के दौरान फ्लैश पेटी लगाते समय आग लग गई, जिससे लाइनमैन कमलेश और गुड्डू घायल हो गए। मामले में अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कमलेश को केके हॉस्पिटल और गुड्डू को सेवा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। एबीसी केबिल पहले से ही शार्ट थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। बताते हैं कि न्यू कैंपस उपकेंद्र क्षेत्र में एक महीने के भीतर यह तीसरी घटना है। पहले शंभूनाथ सोसाइटी तिराहा पर कार्य के दौरान लाइनमैन राजेश गंभीर रूप से घायल हुए थे। 2 जगह ट्रांसफार्मर जले लोड ज्यादा होने से चिनहट तिराहा स्थित ओवर ब्रिज के नीचे रखे 100kva के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी ने आग पर पाया काबू पाया। इस ट्रांसफार्मर से स्ट्रीट लाइट की सप्लाई हो रही थी। लालबाग में दोपहर के समय बिजली की केबल जलने लगी। इस दौरान लोगों ने सड़क पर सीढ़ी लगा दी। जिससे केबल किसी के ऊपर न गिरे। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई। 26 घंटे से झेल रहे बिजली कटौती लखनऊ के नीलमथा क्षेत्र स्थित शाही नूर कॉलोनी में ट्रांसफार्मर फुंकने से 500 से अधिक घर 26 घंटे से बिजली संकट झेल रहे हैं। गुरुवार रात 11 बजे नूर पैलेस के सामने लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया, जिसके बाद पूरी कॉलोनी की बिजली ठप हो गई। रातभर लोग गर्मी में परेशान रहे और सुबह पानी का संकट भी गहरा गया, क्योंकि सबमर्सिबल पंप नहीं चल सके। जलकल विभाग का एक टैंकर पहुंचा, लेकिन उससे कुछ घरों को ही दो-दो बाल्टी पानी मिल सका। निवासी महेश चंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग ने आश्वासन के बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला। पूर्व सीएम ने कहा- यह महा विद्युत आपदा पार्षद बोले- जनता कष्ट उठा रही सरोजनी नगर सेकेंड से पार्षद रामनरेश रावत ने वीडियो जारी कर कहा- विधायक जी जब से बिजली विभाग को प्राइवेट कंपनी के हाथ दे दिया गया है। तब से जनता सिर्फ तकलीफ उठा रही है। वार्ड सरोजनी नगर फर्स्ट व वार्ड सरोजनी नगर सेकेंड की जनता बेहाल है। लो वोल्टेज के चलते सबमर्सिबल चल पा रहे हैं। न ही पंखे-एसी काम कर रहे हैं। लोग रात भर सो नहीं पाते। वहीं अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। अब गुरुवार को हंगामे की तस्वीरें देखिए… चिनहट इलाके में 9 घंटे गुल रही बत्ती भीषण गर्मी के बीच चिनहट इलाके के अशरफ विहार में गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बत्ती गुल हो गई। रात में करीब 10:30 बजे 15 मिनट के लिए बिजली आई। इसके बाद फिर से आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद रात करीब ढाई बजे बिजली आई। इसके बाद भी कई बार बिजली आती-जाती रही। करीब 9 घंटे बिजली न रहने से लोगों के इनवर्टर भी बंद हो गए। इससे लोगों को बहुत परेशानी हुई। लोग घरों की छतों, बालकनियों, सड़कों और पार्कों में टहलकर रात गुजारते दिखे। बुजुर्गों, छोटे बच्चों और मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। चौक में धू-धूकर जला तार चौक क्षेत्र के इरफानिया मदरसे के पास बिजली के तार में गुरुवार रात अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते तार धू-धू कर जलने लगा और कुछ देर बाद टूटकर सड़क पर गिर गया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अकबरी गेट जैसे अति व्यस्त रोड पर तार गिरने से बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि उस समय कोई इसकी चपेट में नहीं आया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में बिजली व्यवस्था लंबे समय से बदहाल है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत कर रहे कर्मचारी को लगा करंट हुसैनाबाद यूनिटी कॉलेज के सेकेंड गेट के बाहर लगे ट्रांसफॉर्मर में काम कर रहे एक बिजली कर्मी को जोरदार करंट लग गया। हादसे में बिजली कर्मी की हालत गंभीर हो गई। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब 2 बजे से इलाके की बिजली आपूर्ति सही करने का काम चल रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल कर्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। गुरुवार दिन में रोड जाम का हुआ था प्रदर्शन मोहान रोड पर बुद्धेश्वर चौराहे के पास गुरुवार सुबह करीब 2 घंटे प्रदर्शन हुआ था। आगरा एक्सप्रेस-वे को जाने वाले वाहनों को तिकुनिया रोड से डायवर्ट किया गया। उतरेठिया अंडरपास के पास रायबरेली रोड पर करीब 1 घंटे प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के बैरियर से ही रोड जाम किया। इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। इसके पहले बुधवार और मंगलवार पूरी रात अलग-अलग पावर हाउसों पर बवाल हुआ। गुस्साए लोगों ने पावर हाउसों का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। लोगों के गुस्से को देखते हुए कई पावर हाउसों से बिजली विभाग के अफसर-कर्मचारी भाग गए। आरोप है कि फैजुल्लागंज पावर हाउस पर पुलिस ने लोगों को लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया। फैजुल्लागंज उपकेंद्र में संविदा पर कार्यरत लाइनमैन उदय राज की 11 हजार वोल्ट लाइन पर काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। मोहान रोड और रायबरेली रोड पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें… 3 दिन से हंगामा, पावर हाउस घेराव और रोड जाम इसके पहले गुरुवार दिन में लोगों ने रायबरेली रोड और मोहान रोड जाम करके प्रदर्शन किया था। बुधवार रात में उतरेठिया न्यू और ओल्ड पावर हाउस, बीबीएयू पावर हाउस, फैजुल्लागंज पावर हाउस का घेराव किया था। मंगलवार रात में भी कई पावर हाउस का घेराव हुआ था। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से घंटों बत्ती गुल रहती है। इसी दिनचर्या पूरी तरह से बिगड़ गई है। बुधवार आधी रात को हुए हंगामे की 3 तस्वीरें… बुधवार दिन में विधायक धरने पर बैठे थे मंगलवार को भी रात में कई पावर हाउस पर हंगामा हुआ था। बुधवार दिन में लखनऊ पश्चिम विधानसभा के विधायक अरमान खान तालकटोरा पावर हाउस पर धरने पर बैठ गए थे। मंगलवार रात में हुए हंगामे की 3 तस्वीरें… विधायक राजेश्वर सिंह ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में लगातार बिगड़ रही बिजली व्यवस्था को लेकर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री को शिकायती पत्र भेजा। पत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की व्यापक समीक्षा और स्थायी कार्ययोजना बनाने की मांग की है। पत्र में विधायक ने लिखा- लखनऊ सहित कई क्षेत्रों में इस समय बिजली आपूर्ति गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। बार-बार बिजली बाधित होने से आम जनता में असंतोष लगातार बढ़ रहा है। यह समस्या केवल वर्तमान सीजन तक सीमित नहीं है, बल्कि पिछले वर्षों में भी गर्मी के दौरान यही हालात सामने आते रहे हैं। एक-एक कॉलोनी का नाम गिनाया डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने पत्र में सरोजनीनगर क्षेत्र के कई पावरहाउसों और उनसे जुड़े मोहल्लों का विशेष उल्लेख किया है, जहां लगातार बिजली संकट बना हुआ है।उन्होंने उत्तरेठिया पावरहाउस क्षेत्र के देवी खेड़ा, पवनपुरी, अंबेडकर पुरम, सरपतगंज, कुबेर बगिया, गांधी नगर, रतनदीनगर, बलदेव विहार, शुभानी खेड़ा, ब्राह्मण टोला, राजीवनगर, नटकखेड़ा, सैनिक नगर, बंगाली टोला, नीलमथा, नई बस्ती बाजार, कटेरी बाग, विजय नगर, रेवतापुर, भगवंतनगर और दुर्गापुरी जैसे क्षेत्रों में लगातार लो वोल्टेज, ट्रिपिंग की समस्या का उल्लेख किया। इसके अलावा BBAU पावरहाउस क्षेत्र के बिजनौर, रॉयल सिटी, हिमालयन कॉलोनी और नटकुड़ा, नादरगंज पावरहाउस क्षेत्र के शांतिनगर, पंडित खेड़ा, अमौसी, गौरी और संतकबीरनगर, जबकि गहरू और बनी पावरहाउस क्षेत्रों के कई गांवों और कॉलोनियों की समस्याओं को भी ऊर्जा मंत्री के समक्ष रखा है। वहीं समस्या के निदान की मांग की है। ------------------ यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ में प्रचंड गर्मी, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा:40 KM की रफ्तार से चलेगी लू; 45 डिग्री पहुंचेगा तापमान, स्कूलों में छुट्‌टी लखनऊ में पिछले साल की गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया है। गुरुवार को सीजन का सबसे अधिक तापमान 43.6 डिग्री रहा। पिछले साल मई में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया था। आज सुबह से भीषण गर्मी पड़ रही है। सुबह से तेज धूप निकली है। गर्म हवाओं के थपेड़े पड़ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    कायमगंज सीएचसी में हाथ पंखों से मरीजों को पहुंचाई राहत:गुल बिजली में जनरेटर का हैंडल गायब, टॉर्च लेकर 15 मिनट तक ढूंढते रहे
    Next Article
    सहारनपुर में महिला से फ्रॉड...दो लोगों पर FIR:13.50 लाख लिए, न जमीन दी न और पैसा लौटाया, केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment