Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में परामर्श केंद्र के बाहर PAC जवान पर हमला:पत्नी पक्ष ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    46 minutes ago

    1

    0

    मेरठ में परिवार परामर्श केंद्र से बाहर निकलते ही PAC जवान और उसके परिवार पर हमला किया गया। आरोप है कि पत्नी पक्ष के लोगों ने जवान और उसके परिजनों को घेरकर मारपीट की। इस घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित जवान की पहचान बंटी के रूप में हुई है, जो इंचौली थाना क्षेत्र के मसूरी गांव का निवासी है। वह 47वीं वाहिनी PAC में तैनात है और वर्तमान में गाजियाबाद में कार्यरत है। बंटी ने बताया कि उसकी शादी 8 फरवरी को मेडिकल थाना क्षेत्र की शिव विहार कॉलोनी निवासी निकिता उर्फ नैना पुत्री सुरेंद्र से हुई थी। बंटी के अनुसार, शादी के तीन दिन बाद ही निकिता को दौरे पड़ने लगे। इस जानकारी के बाद निकिता के परिजन उसे अपने घर ले गए। बंटी का आरोप है कि निकिता की बीमारी के बारे में उन्हें पहले कोई जानकारी नहीं दी गई थी। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद बढ़ गया। बाद में निकिता के परिवार ने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद यह मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। शनिवार को दोनों पक्ष परामर्श केंद्र में सुनवाई के लिए पहुंचे थे। परामर्श प्रक्रिया पूरी होने के बाद, जैसे ही बंटी अपने भाई मोनू कुमार, मां पुष्पा और पिता रमेश के साथ पुलिस लाइन से बाहर निकले, वहां पहले से मौजूद निकिता पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि पत्नी पक्ष के लोगों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर बंटी और उसके परिवार के साथ मारपीट की। घटना स्थल पर शोर-शराबा होने पर ट्रैफिक पुलिस और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस बंटी और उसके परिवार को थाने ले गई, जहां कुछ देर बाद निकिता पक्ष के लोग भी पहुंच गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को हिरासत में ले लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रात में बंद मिला बिजलीघर...युवक ने बनाया वीडियो:सहारनपुर नगर विधायक के निरीक्षण और व्यवस्था सुधार के दावों के अगले दिन फिर गुल रही बिजली, लोगों में नाराजगी
    Next Article
    आज LSG vs PBKS का मैच लाल पिच पर:पंजाब करो या मरो की स्थिति में, इकाना में जीत का हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment