Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बिजली विभाग ने दर्ज कराया मुकदमा:त्योहारों के चलते कनेक्शन कटौती पर रोक से मिली राहत, लोगों का बिल माइनस में

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बिजली विभाग की तरफ से बकाएदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। जानकीपुरम, गोमतीनगर,अमौसी और मध्य क्षेत्र में यह कार्रवाई हुई है। वहीं, प्रीपेड कनेक्शन में बिल माइनस में जाने से लगातार कनेक्शन के कटौती होने के मामले में गुरुवार को राहत मिली। त्योहार के दिन होने के चलते गुरुवार को बिजली कटौती नहीं हुई। गोमतीनगर, बर्लिंग्टन, रेजीडेंसी सहित अन्य कार्यालयों पर भीड़ कम रही। इससे लोगों को राहत मिली। यहां पर पहुंचे कई लोगों ने कहा कि बिल जमा करने के बाद भी उनका कनेक्शन नहीं जुड़ा है। माइनस में मिला बिजली बिल जानकीपुरम में बिजली चोरी के खिलाफ चलाई गई रेड में 48 कनेक्शन चेक किए गए। इसमें से 6 मकान बंद मिले। 2 के द्वारा मीटर बाइपास कर बिजली चोरी होती हुई मिली। हजीरा बानो निवासी मोहिबुल्लापुर और मजहबी पत्नी अजीज नगर भार 1.2 किलोवाट के कनेक्शन पर बिजली चोरी होती हुई मिली। गोमतीनगर में कुल 32 कनेक्शन चेक किए गए। इसमें से 9 कनेक्शन का बिल माइनस में रहा। 22 लोग बिना रिचार्ज किए बिजली इस्तेमाल करते रहे 22 लोगों की तरफ से बिना रिचार्ज किए अवैध तरीके से बिजली कनेक्शन इस्तेमाल करते हुए पाया गया। इंदिरानगर में एक व्यक्ति बिजली चोरी करते हुए मिला। मौके पर स्मार्ट मीटरों में 22 मीटर के बिल निगेटिव में मिले। कुल 50 नए कनेक्शन चेक किया गया। मौके पर बिजली चोकरी करने पर मनोज कुमार यादव, उमाशंकर बाजपेई, गीता बाल माली और मो0 असलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। अमौसी में आलमबाग में चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें मैथुर रहमान खान, सईद अहमद निवासी सुजानपुरा आलमबाग को बिल चोरी करते हुए पकड़ा गया। लखनऊ सेट्रल जोन में कुल 142 उपभोक्ताओं के घर चेकिंग की गई, 08 मकान बंद मिले, 82 उपभोक्ताओं ने अपना निगेटिव बैलेंस को पॉजिटिव में किया। 3 लोग अवैध तरीके से बिजली कनेक्शन का इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए। इसमें बान पत्नी इब्राहिम, बिन्दु देवी और जाकिया खातून पत्नी रसीद अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रपति ने इस्कॉन और प्रेम मंदिर में दर्शन पूजन किया:परिसर में पहुंचते ही शुरू हुई जोरदार बारिश, बच्चों की दी चॉकलेट
    Next Article
    राष्ट्र प्रेरणा स्थल के पास बनेगी सबसे बड़ी पार्किंग:2 बेसमेंट समेत 5 मंजिला होगी, 370 बसें एक साथ खड़ी होंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment