Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्र प्रेरणा स्थल के पास बनेगी सबसे बड़ी पार्किंग:2 बेसमेंट समेत 5 मंजिला होगी, 370 बसें एक साथ खड़ी होंगी

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के बसंत कुंज योजना स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल के पास शहर की सबसे बड़ी मल्टीलेवल पार्किंग बनने जा रही है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने इसका प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया है, जिसे जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। करीब 150 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस पार्किंग में एक साथ 370 बसें और 400 से अधिक चार पहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के मुताबिक, बसंतकुंज योजना के सेक्टर-जे में राष्ट्र प्रेरणा स्थल से सटी 21,216 वर्गमीटर भूमि इस प्रोजेक्ट के लिए चिन्हित की गई है। यह जमीन 45 मीटर और 24 मीटर चौड़ी सड़कों से जुड़ी है, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही आसान होगी। दो बेसमेंट समेत 5 मंजिला होगी पार्किंग प्रस्तावित पार्किंग पांच मंजिला होगी। इसमें दो भूमिगत (बेसमेंट) पार्किंग के अलावा ग्राउंड, फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर पर पार्किंग स्पेस बनाया जाएगा। इतने बड़े स्तर पर पार्किंग बनने से बड़े आयोजनों के दौरान वाहनों की अव्यवस्था से राहत मिलेगी। ऊपर बनेगा गेस्ट हाउस, वीआईपी सुविधाएं भी पार्किंग के ऊपरी हिस्से में गेस्ट हाउस बनाने की भी योजना है। इसमें कमरे, वीआईपी लाउंज और मीटिंग हॉल जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा बसों के सुगम आवागमन के लिए आधुनिक इंट्री और एग्जिट प्लाजा भी तैयार किए जाएंगे। बड़े आयोजनों को ध्यान में रखकर योजना गौरतलब है कि बसंतकुंज योजना में करीब 65 एकड़ क्षेत्र में विकसित राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण 25 दिसंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। उस दौरान करीब दो लाख लोग कार्यक्रम में शामिल हुए थे और 2500 से ज्यादा बसों के लिए अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था करनी पड़ी थी। एलडीए का मानना है कि भविष्य में भी यहां बड़े आयोजन होते रहेंगे। ऐसे में स्थायी और व्यवस्थित पार्किंग की जरूरत को देखते हुए इस मल्टीलेवल पार्किंग का प्रस्ताव तैयार किया गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बिजली विभाग ने दर्ज कराया मुकदमा:त्योहारों के चलते कनेक्शन कटौती पर रोक से मिली राहत, लोगों का बिल माइनस में
    Next Article
    महाकुंभ में साध्वी लुक से सुर्खियां बटोरने वाली ममता कुलकर्णी ने बदली अदाएं... होश उड़ाने वाले मॉडर्न लुक में पहुंची गोवा, VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment