Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बैंक कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया:5 डे वर्किंग की मांग , बैंक कर्मी बोले - फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए 5 डे वर्किंग जरूरी

    1 hour ago

    2

    0

    लखनऊ में सोमवार को बैंक कर्मियों ने काला फीता बांधकर लंच के समय विरोध प्रदर्शन किया। हजरतगंज स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले कर्मचारी जमा हुए । प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मियों ने केंद्र सरकार से 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने कि मांग की। लम्बे समय से 5 डे वर्किंग कि मांग मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने कहा कि हम लोग लंबे समय से सप्ताह में 5 दिवसीय काम की मांग कर रहे हैं, मगर सुनवाई नहीं हो रही है। बैंककर्मियों पर बढ़ते तनाव और दबाव के चलते 5 दिवसीय बैंकिंग लागू होनी चाहिए। ऐसा न होने पर बैंक कर्मी लंबे संघर्ष और हड़ताल के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि मांगों को लेकर लगातार जिम्मेदार अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं, मगर कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि आर.बी.आई., एल.आई.सी. और जनरल इंश्योरेंस में 5 दिवसीय कार्य प्रणाली लागू है। ‘स्वस्थ रहने के लिए 5 डे वर्किंग जरूरी’ अनिल तिवारी ने बताया कि 5 दिवसीय बैंक कार्य की डिमांड पिछले 7 सालों से है। सरकार ने लिखित में यह कहा था कि हम लोग समझौते के बाद 5 डे वर्किंग लागू करेंगे मगर नहीं हुआ। 6 दिन काम करवा कर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है, जिसकी वजह से कर्मचारियों का वर्क लाइफ बैलेंस बहुत डिस्टर्ब हो रहा है। हफ्ते में 2 दिन राहत मिलेगी तो वह अपने परिवार के साथ समय गुजार सकते है। बैंक कर्मचारियों के स्वास्थ्य को देखते हुए 5 दिवसीय वर्किंग लागू करना अनिवार्य है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नारद जयंती पर गोरखपुर में सम्मानित हुए पत्रकार:तरुण विजय बोले- न झुकने न-डरने वाली पत्रकारिता की जरूरत
    Next Article
    कानपुर में आप सांसद संजय सिंह का तंज:बोले- जो CBI-ED से डरेगा, वो BJP से मिल जाएगा; बंगाल चुनाव में ये कंगाल होने वाले हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment