Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बनेगी पहली AI सिटी:वृंदावन योजना में 12 एकड़ में विकसित होगा बिजनेस पार्क; आवास विकास बोर्ड की मंजूरी

    1 hour ago

    2

    0

    लखनऊ में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित पहली आधुनिक सिटी विकसित की जाएगी। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने वृंदावन योजना में AI सिटी कम बिजनेस पार्क बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह प्रोजेक्ट पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर विकसित होगा। बुधवार को प्रमुख सचिव आवास पी. गुरु प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में इसको मज़बूरी मिली है। सेक्टर-15 में बनेगी AI सिटी परिषद के सचिव नीरज शुक्ला ने बताया कि वृंदावन योजना के सेक्टर-15 में करीब 12 एकड़ जमीन पर AI सिटी विकसित होगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग और आवास विकास परिषद मिलकर काम करेंगे। दोनों विभागों के बीच एमओयू को बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। AI सिटी के लिए परिषद अपनी 12 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 368 करोड़ रुपए बताई गई है। यहां AI आधारित कंपनियों, आईटी ऑफिस, स्टार्टअप और बिजनेस गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। RFP के जरिए होगा कंपनी का चयन प्रोजेक्ट को विकसित करने वाली कंपनी का चयन RFP यानी रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल प्रक्रिया से किया जाएगा। चयनित कंपनी के साथ राजस्व साझा करने का मॉडल लागू होगा। परियोजना से होने वाली आय में आवास विकास परिषद को 40 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा। 45 साल की लीज पर दी जाएगी जमीन परिषद की ओर से दी जाने वाली जमीन 45 साल की लीज पर होगी। जरूरत पड़ने पर लीज अवधि को आगे 45 साल के लिए बढ़ाया भी जा सकेगा। परियोजना को तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। IT सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा AI सिटी के साथ बिजनेस पार्क भी विकसित किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य सूचना प्रौद्योगिकी और AI सेक्टर में निवेश आकर्षित करना है, ताकि लखनऊ को नई टेक्नोलॉजी हब के रूप में विकसित किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी को जनता ने नकारा:64% लोग बोले- टिकट न मिले, भाजपा के विपिन राठौर, सपा से आसिफ खान पहली पसंद
    Next Article
    महोबा में 300 फीट गहरी खदान में कूदा अधेड़:पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम, 8 घंटे से नहीं मिला सुराग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment