Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बाराबिरवा सब्जी मंडी में लगी भीषण आग:100 दुकानें चपेट में आई, दमकल की 3 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में बाराबीरवा सब्जी मंडी में भीषण आग लगी है। 100 से अधिक दुकानें धू-धूकर जल रही हैं। फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। आसपास के फायर स्टेशन से और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई हैं। आग इतनी भयावह है कि लपटें और धुआं करीब 3 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा है। घटना कृष्णा नगर इलाके में फिनिक्स मॉल के पास रात दस बजे हुई। कृष्णा नगर के 12 बीरवा स्थित सब्जी मंडी में रात दस बजे के करीब अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। देर से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी है। पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है। 2 तस्वीरें देखिए… 100 से अधिक दुकानों को चपेट में लिया करीब 50,000 स्क्वायर फीट में फैली इस मंडी में लगभग 100 दुकानें संचालित होती हैं, जिनमें फल, सब्जी, अनाज और अन्य सामान रखा जाता है। आग ने तेजी से फैलते हुए कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। देर से पहुंची फायर ब्रिगेड, तीन गाड़ियां मौके पर दुकानदारों का आरोप है कि सूचना देने के करीब 1 से डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। कृष्णा नगर, आलमबाग और पीजीआई फायर स्टेशन से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। प्लास्टिक और गत्ते से बढ़ी आग की रफ्तार मंडी में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक की बोरियां, गत्ता और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी थी, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे इलाके में धुआं फैल गया। 10-12 धमाकों से दहशत, सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद करीब 10 से 12 जोरदार धमाके हुए। आशंका जताई जा रही है कि ये धमाके सिलेंडर फटने से हुए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही कृष्णा नगर एसीपी, आशियाना थाना समेत आसपास के थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पूरे इलाके को घेरकर खाली कराया गया है ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो। फिनिक्स मॉल के पास उठता धुआं, आसपास के इलाके में दहशत मंडी के ठीक सामने स्थित फिनिक्स मॉल के आसपास भी धुएं का असर देखा गया। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के प्रतिष्ठानों में भी दहशत का माहौल बना रहा।फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में लापता किशोरी का कुएं में मिला शव:भाई ने 6 युवकों पर धमकी देने का आरोप लगाया, जांच जारी
    Next Article
    रामपुर एसपी ने पटवाई थाने का निरीक्षण किया:अभिलेखों की जांच, साफ-सफाई के दिए सख्त निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment