Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बर्फ को बच्चे ने जीभ से चाटा:गन्ने के रस को ठंडा करने के लिए मशीन पर लगी बर्फ; वीडियो वायरल

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में खाने-पीने की चीजों में गंदगी करने का एक और वीडियो सामने आया है। अलीगंज इलाके में गन्ने के रस की दुकान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा मशीन पर रखी बर्फ को जीभ से चाटता हुआ दिखाई दे रहा है। मशीन पर रखी बर्फ को चाटता दिखा बच्चा वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गन्ने का रस निकालने वाली मशीन पर रखी बर्फ का टुकड़ा बच्चा बार-बार जीभ से चाट रहा है।दुकान के पास खड़े एक युवक ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों ने उठाए सफाई पर सवाल वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने खाने-पीने की दुकानों की साफ-सफाई को लेकर सवाल उठाए हैं। खासकर गर्मी के मौसम में गन्ने के रस की दुकानों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, ऐसे में इस तरह की घटनाएं स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती हैं। पारा में भी सामने आया था ऐसा मामला इससे पहले पारा इलाके में भी एक बिरयानी की दुकान पर रोटी बनाते समय थूकने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आबूधाबी में जहां थे अयोध्या के महंत,अमेरिकी बेस बेहद नजदीक:महंत देवेंद्रप्रसाचार्य बोले- अक्सर धमाकों की आवाज सुनाई देती थी
    Next Article
    आजम की सल्तनत उजाड़ने वाले IAS आन्जनेय..VIDEO:बोले-आए दिन सुनता हूं धमकियां और सलाहें; मुरादाबाद मंडल का कमिश्नर बने आज 5 साल पूरे हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment