Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बेरोजगारी से परेशान युवक फांसी पर लटका:परिजनों ने फंदे से उतारी लाश, मानसिक रूप से परेशान था

    12 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के गाजीपुर इलाके में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना शिवाजी मार्केट क्षेत्र की है, जहां रहने वाले 40 साल के पीयूष मिश्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को पता चला कि पीयूष मिश्रा ने रात में कमरे की छत पर लगे पंखे से गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उन्हें तुरंत नीचे उतारकर इलाज के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा परिजनों के अनुसार, मृतक पहले प्राइवेट नौकरी करता था, लेकिन इन दिनों बेरोजगार था। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मृतक अपने पीछे दो बेटियां छोड़ गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिवहन मंत्री ने दिबियापुर बस स्टैंड संचालन के दिए निर्देश:नगर पंचायत अध्यक्ष की मांग पर महाप्रबंधक को निर्देश जारी
    Next Article
    प्रयागराज में मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद:रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में करता था चोरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment