Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बारिश के चलते विभिन्न इलाकों में बिजली संकट:जमीन पर करंट उतरने से भैंस की मौत, शहर से गांवों तक गुल रही बत्ती

    21 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सोमवार को हुई तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। विभिन्न जगहों पे ब्रेकडाउन, अंडरग्राउंड केबल फाल्ट के कारण घंटों बिजली गुल रही। गोमतीनगर, इंदिरानगर, सआदतगंज, आरडीएसओ, अहिबरनपुर, समेत कई इलाकों में बत्ती गुल होने के बाद पानी का भी संकट खड़ा हो गया। सआदतगंज के नूरबाड़ी उपकेंद्र का नजफ फीडर सुबह करीब 3:30 बजे ब्रेकडाउन हो गया। इससे वजीरबाग, मॉडल कॉलोनी और दरगाह हजरत अब्बास समेत कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। सुबह 7 बजे तक बिजली नहीं आई तो घरो में पानी का संकट बना गया। जूनियर इंजीनियर ने बताया कि जलभराव के कारण बिजली फाल्ट ठीक करने में समय लग गया। आजाद नगर उपकेंद्र के मोज्जम नगर कॉलोनी में देर शाम 2 घंटा बिजली गुल रही। शारदा नगर के शिव कॉलोनी कमलापुर में बिजली गुल रही। काकोरी, कबीरनगर, दुबग्गा, पारा, में भी लाइट का संकट रहा । अहिबरनपुर उपकेंद्र का चमन होटल फीडर, अलीगंज के चौधरीटोला और लालकुआं के रिसालदार पार्क में बिजली संकट देखने को मिला। रहीमाबाद उपकेंद्र में दोपहर 12:30 बजे अचानक फीडर में धमाका हो गया। जिसके बाद तरौना, रहीमाबाद, जिन्दौर, बाकीनगर, दौलतपुर और ससपन समेत लगभग 100 गांवों की बिजली 3 घंटे ठप रही। मोहम्मदनगर तालुकेदारी गांव में ट्रांसफार्मर से 50 मीटर दूर बंधी महादेव की भैंस की जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में सुबह से छाए बादल:सोमवार की रात हुई थी जिले में जोरदार बारिश, 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान
    Next Article
    वाराणसी में अगले 48 घंटे तक बारिश के आसार:गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाट किनारे दर्जनों छोटे मंदिर जलमग्न, जलपुलिस ने छोटे नाव के संचालन पर लगाया रोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment