Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बुद्ध पूर्णिमा पूर्व संध्या पर कार्यक्रम:सम्भावना नाट्य मंच ने बुद्ध के संदेशों को किया जीवंत

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर गुरुवार को गोमती नगर स्थित संगीत भवन परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। सम्भावना नाट्य मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़े संदेशों को मंच के जरिए जीवंत किया गया। शांति, करुणा और आत्मजागरण के भाव ने पूरे माहौल को खास बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मनीषा के परिचयात्मक उद्बोधन से हुई। उन्होंने बुद्ध के जीवन-दर्शन को आज के समय में बेहद प्रासंगिक बताते हुए कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में शांति का मार्ग भीतर से ही निकलता है। उनके विचारों ने उपस्थित लोगों को गहराई से सोचने पर मजबूर किया। दस मिनट का विपश्यना ध्यान सत्र आयोजित किया इसके बाद गुरु सत्यनारायण गोयनका के मार्गदर्शन में दस मिनट का विपश्यना ध्यान सत्र आयोजित किया गया। मौन साधना के इस सत्र में लोगों ने आंखें बंद कर अपने भीतर झांकने का प्रयास किया और आत्मिक शांति का अनुभव किया। ध्यान के बाद माहौल और भी शांत और सकारात्मक हो गया। भजन 'सबका मंगल, सबका मंगल होये रे' की सामूहिक प्रस्तुति ने वातावरण को भक्ति रस से भर दिया। प्रवीण गौर, सुनीता वीर, सौम्या गोयल, विनीता मिश्रा, दीपिका मॉरिसन समेत अन्य कलाकारों की स्वर लहरियों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। बुद्ध की भूमिका निभाकर सभी का दिल जीत लिया कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों की नाट्य प्रस्तुतियां रहीं। 'भगवान होते हैं' नाटक में भूमि ने बुद्ध की भूमिका निभाकर सभी का दिल जीत लिया, जबकि आस्था, महक और अन्य बच्चों ने शिष्यों की भूमिका को जीवंत किया। ' बुद्ध कहते हैं सफल होने के लिए' शीर्षक से प्रस्तुत लघु नाटिका में भी कलाकारों ने प्रभावी अभिनय से संदेश को सशक्त ढंग से पहुंचाया। सफेद परिधान और नारंगी दुपट्टे के ड्रेस कोड ने पूरे आयोजन को प्रतीकात्मक रूप से पवित्रता और ज्ञान से जोड़ दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने समाज में शांति, सह-अस्तित्व और सकारात्मकता फैलाने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में आंधी-बारिश से शादी का पंडाल उड़ा:महरौनी मार्ग पर पेड़ गिरने से 2 किमी तक लगा जाम, शादी में जाने वाले फंसे
    Next Article
    हाथरस में आंधी-बारिश से तीन की मौत:दो बच्चों पर मकान की जर्जर दीवार गिरी, खेत में पेड़ गिरने से ग्रामीण की गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment