Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में चलेगी हीट वेव:मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, सामान्य से अधिक रहेगी गर्मी

    1 hour ago

    2

    0

    लखनऊ में लगातार गर्म हवा चल रही। तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 43 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 16 फीसदी रही। सामान्य से अधिक रहेगी गर्मी प्रदेश में गर्मी का प्रकोप अभी जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 25 अप्रैल तक राज्य के कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। तेज हवाओं के कारण कुछ जगहों पर तापमान में हल्की गिरावट देखी गई है। फिलहाल लू का असर हरदोई तक सीमित रहा है। आने वाले दिनों में मौसम सामान्य रहेगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी और तेज महसूस होगी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल से मौसम में थोड़ा बदलाव शुरू होगा। बादल आने लगेंगे और 27 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी और लू से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन गर्मी सामान्य से अधिक बनी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में स्मार्ट मीटर के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन:जिला मुख्यालय पर धरना, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
    Next Article
    वाराणसी में सफाई-कर्मचारियों की हड़ताल, सैलरी न आने से नाराज:वाराणसी वेस्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी, अपर नगर आयुक्त के आश्वासन पर माने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment