Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में डंपर से ट्रक क्लीनर को कुचला, मौत:साइड टच होने से शीशा टूट गया था, उसका विरोध किया तो रौंदकर भागा ड्राइवर

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह किसान पथ पर एक डंपर चालक ने ट्रक क्लीनर रौंद कर मार डाला। घटना शनिवार सुबह 10 बजे की है। क्लीनर ने अपने ट्रक में टक्कर मारने वाले डंपर को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान डंपर ड्राइवर उसके ऊपर ट्रक चढ़ाते हुए भाग गया। मृतक की पहचान संदीप (35) के रूप में हुई। संदीप उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र सेमरा गांव का था। वह अपने ट्रक चालक फुरकान के साथ झांसी से कॉपी लादकर गोरखपुर जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे कानपुर रोड से किसान पथ पर चढ़ने के बाद, नटकुर अंडरपास के पास पीछे से आ रहे डंपर (आरजे 11 जीसी 7531) ने उनके ट्रक के साइड में टक्कर मार दी, जिससे साइड शीशा टूट गया। यहीं विवाद हो गया जिसके बाद डंपर ड्राइवर संदीप के ऊपर गाड़ी चढ़ाते हुए भाग गया। घटनास्थल की 2 तस्वीरें… डंपर ड्राइवर ने उतरकर पहले थप्पड़ भी मारे टक्कर के बाद, क्लीनर संदीप नीचे उतरा और डंपर रुकवाकर चालक का विरोध करने लगा। आरोप है कि डंपर चालक नीचे उतरा और संदीप को दो-तीन थप्पड़ मारे। इसके बाद वह तेजी से अपने डंपर पर चढ़ा और संदीप के विरोध करने के बावजूद उसे रौंदते हुए वाहन सहित किसान पथ से नीचे उतरकर कानपुर रोड की ओर भाग निकला। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 और 108 एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद संदीप को एंबुलेंस से सरोजनी नगर सीएचसी पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और डंपर नंबर के आधार पर उसके चालक की तलाश कर रही है। ट्रक ड्राइवर बोला- समझाने उतरा था क्लीनर ट्रक ड्राइवर फुरकान ने बताया- मैं संदीप के साथ ट्रक से जा रहा था। मेरे ट्रक में डंपर टच होने से शीशा टूट गया। इस पर क्लीनर संदीप नीचे उतरा और डंपर वाले से बात करने लगा। उसे समझाने गया कि आखिर क्यों टक्कर मारी। इस पर डंपर का ड्राइवर नीचे उतरा और संदीप को 2-3 थप्पड़ भी मारे। जब तक मैं वहां पहुंचता तब तक वह फिर से डंपर पर चढ़ा और संदीप को कुचलते हुए चला गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रीन पार्क के पास खड़ी कार में लगी आग:10 फीट ऊंची उठीं लपटें, फायर ब्रिगेड ने 20 मिनट में काबू पाया
    Next Article
    सादाबाद में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मां ने पिता पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment