Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रीन पार्क के पास खड़ी कार में लगी आग:10 फीट ऊंची उठीं लपटें, फायर ब्रिगेड ने 20 मिनट में काबू पाया

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर शहर के ग्रीन पार्क स्टेडियम के पास शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार से करीब 10 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं और काला धुआं आसमान में छा गया। घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। ग्रीन पार्क से परमट की ओर जाने वाली सड़क के किनारे खड़ी नेक्सॉन कार अचानक धू-धू कर जलने लगी। आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। 10 मिनट में पहुंची दमकल, आग पर पाया काबू स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही करीब 10 मिनट के भीतर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने करीब 20 मिनट में आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक गाड़ी पूरी जल गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कार में कोई सवार नहीं था और इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की जताई जा रही है, हालांकि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बैंक कर्मी की थी कार, 2024 में खरीदी थी गाड़ी शहर के बकरमंडी निवासी मोहम्मद दाऊद की है। ग्रीन पार्क स्थित यस बैंक में दाऊद नौकरी करते हैं। मई 2024 में नेक्सॉन कार खरीदी थी। मोहम्मद दाऊद ने बताया कि रोजाना यहीं पर गाड़ी खड़ी करता हूं। गाड़ी पूरी तरह से जल गई है, उसमें कुछ नहीं बचा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मजहबी कट्‌टरता के खिलाफ बोलने वाले यूट्यूबर पर हमला:गाजियाबाद में हमलावरों ने घर में घुसकर चाकू से 14 वार किए
    Next Article
    लखनऊ में डंपर से ट्रक क्लीनर को कुचला, मौत:साइड टच होने से शीशा टूट गया था, उसका विरोध किया तो रौंदकर भागा ड्राइवर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment