Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में फिर खेलेंगे विराट और रोहित:इकाना स्टेडियम को मिली वनडे मैच की मेजबानी, 17 जून को भारत-अफगानिस्तान का मुकाबला

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच एक दिवसीय मैच 17 जून को खेला जाएगा। इस मैच में भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली दर्शकों पर रनों की बारिश करते नजर आयेंगे। इकाना स्टेडियम पर इस वर्ष का यह पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा। शुभमन गिल के साथ अन्य स्टार खिलाड़ी भी रहेंगे मौजूद इस मुकाबले में भारत के अन्य स्टार शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा सहित कई दिग्गज खिलाड़ी यहां पर खेलते नजर आयेंगे। आईपीएल 2026 के समापन के तुरंत बाद भारतीय टीम अपने घर में अफगानिस्तान की मेजबानी करेगी। बीसीसीआई द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार इस सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला 17 जून को इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। क्रिकेट गलियारों में चर्चा है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों का रोडमैप इसी सीरीज से तैयार होगा, जिसके चलते इन दोनों दिग्गजों का प्रदर्शन और नेतृत्व टीम के लिए बेहद अहम होने वाला है। इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा नौवां वनडे मैच इकाना स्टेडियम में अभी तक कुल नौ वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इसमें वनडे विश्वकप के पांच मैच भी शामिल है। टीम इंडिया का लखनऊ में यह तीसरा मुकाबला होगा। पहला मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच छह अक्तूबर 2022 में खेला गया था, जिसमें अफ्रीकी टीम ने नौ रन से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला वनडे विश्वकप में 29 अक्तूबर को टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम 100 रन से जीत दर्ज करने में सफल रही। अफगानिस्तान का होम ग्राउंड रह चुका है इकाना लखनऊ का इकाना स्टेडियम अफगानिस्तान के लिए कभी होम ग्राउंड रह चुका है, जिससे वे यहां की पिच से अच्छी तरह वाकिफ हैं। हालांकि भारतीय टीम की ताकत और रोहित-विराट के प्रशंसकों का शोर मेहमान टीम के लिए कड़ी चुनौती पेश करेगा। बीसीसीआई आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया की आधिकारिक घोषणा करेगी, लेकिन फैंस ने अभी से 17 जून के लिए अपनी कमर कस ली है। राजीव शुक्ला बोले दर्शकों को इंटरनेशनल मैच देखने का मौका मिलेगा इकाना के सीएमडी उदय सिन्हा का कहना है कि शहर के लोगों को एक बार फिर शानदार क्रिकेट देखने को मिलेगी। रोहित और विराट की जोड़ी हमेशा शानदार रही है। इस महामुकाबले के लिये तैयारियां जल्द शुरू हो जायेंगी। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि भारत-अफगानिस्तान मैच का आवंटन राज्य में क्रिकेट गतिविधियों के निरंतर विस्तार को दर्शाता है। टूर्नामेंटों की सफल मेजबानी के अनुभव के आधार पर मुझे विश्वास है कि सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से की जाएंगी और दर्शकों को उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट देखने का अवसर मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर स्टेशन पर युवक 40 फीट ऊंचे ब्रिज से कूदा:ओएचई लाइन से टकराकर रेल पटरी पर गिरा, महामाना एक्सप्रेस 7 मिनट रुकी
    Next Article
    सातवीं के छात्र की गोली लगने से मौत:बर्थडे पार्टी के दौरान हुई घटना, दोस्त घर से बुला कर ले गए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment