Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर स्टेशन पर युवक 40 फीट ऊंचे ब्रिज से कूदा:ओएचई लाइन से टकराकर रेल पटरी पर गिरा, महामाना एक्सप्रेस 7 मिनट रुकी

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम एक युवक 40 फीट ऊंचे फुटब्रिज से रेल पटरियों पर कूद गया। इस घटना में युवक ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) लाइन से टकराते हुए रेल पटरी पर गिर कर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह घटना सोमवार शाम 7 बजकर 10 मिनट पर हुई। युवक प्लेटफॉर्म नंबर एक से दो पर जाने वाले फुटब्रिज पर चढ़ा और लगभग दस मिनट तक चिल्लाता रहा। इसके बाद वह नीचे रेल पटरियों पर कूद गया। कूदने के दौरान वह ओएचई लाइन से टकराया और रेल पटरी पर गिर गया। युवक के कूदने की आशंका को देखते हुए तत्काल ओएचई लाइन बंद कर दी गई थी। इसके कारण प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आ रही महामाना एक्सप्रेस ट्रेन को सात मिनट तक स्टेशन पर रोकना पड़ा। घायल युवक की पहचान 27 वर्षीय अमित रजक के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी थाना अंतर्गत ग्राम चांदौन का निवासी है। उसके पिता का नाम भाव सिंह है। मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. एस.के. तिवारी ने बताया कि युवक के हाथ में चोट आई है और उसकी हालत स्थिर है। आरपीएफ उप निरीक्षक घनेन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वे तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं माना तो तुरंत ओएचई लाइन बंद करा दी गई। सिंह के अनुसार, युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में राधा-कृष्ण की शोभायात्रा निकली:शहर भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा, भक्तों ने किया स्वागत
    Next Article
    लखनऊ में फिर खेलेंगे विराट और रोहित:इकाना स्टेडियम को मिली वनडे मैच की मेजबानी, 17 जून को भारत-अफगानिस्तान का मुकाबला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment