Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में फेयरवेल पार्टी के बाद 30 गाड़ियों से स्टंट:छतों पर बैठे और खिड़कियों से लटके छात्र, कारों में हुई टक्कर...VIDEO

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के एक निजी कॉलेज की फेयरवेल पार्टी के बाद छात्रों ने जानलेवा स्टंट किया। 30 से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ छात्र कॉलेज से बाहर निकले। गाड़ियों की छतों पर बैठकर और खिड़कियों से लटककर रील बनाई। इस बीच 2 कारों में जोरदार टक्कर हो गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। यह स्टंटबाजी एसआर कॉलेज के छात्रों ने इंटरमीडिएट की फेयरवेल पार्टी के बाद की। 10 फरवरी को हुए इस स्टंट का वीडियो 14 फरवरी की रात में सामने आया। वीडियो में थार, स्कॉर्पियो, अर्टिगा, डिजायर, स्विफ्ट, पंच आदि गाड़ियों से छात्र खतरनारक स्टंट करते दिख रहे हैं। 3 तस्वीरें देखिए… 3 वीडियो सामने आए हैं छात्रों के स्टंट करने का 3 वीडियो सामने आया है। एक वीडियो 34 सेकंड, दूसरा 44 और तीसरा 17 सेकंड का है। इन वीडियो में छात्रों का हुड़दंग साफ-साफ दिख रहा है। 34 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि कारों का काफिला सड़क के किनारे खड़ा है। उसके बाद एक-एक करके कारें निकलती हैं। उनकी छतों पर छात्र बैठे हैं। खिड़कियों से लटके हैं। हाथ छोड़-छोड़कर हुड़दंग कर रहे हैं। 44 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि छात्रों का काफिला सड़क से होकर खाली मैदान में पहुंचती है। यहां मैदान में कारें दौड़ती हैं। छात्र छत और खिड़की पर बैठे रहते हैं। 17 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि कारों के काफिले से रील बनाई जा रही है। इस दौरान दो कार आपस में टकरा जाती हैं। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इंस्टाग्राम पर डाले वीडियो छात्र गाड़ियों की खिड़कियों से लटकते, एक-दूसरे को ओवरटेक करते और गाड़ियों की छतों पर बैठकर 'कार रेसिंग' करते नजर आ रहे हैं। इस काफिले के कारण सड़क पर काफी देर तक ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है। छात्रों ने खुद इन स्टंट्स के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। कई छात्रों के अकाउंट पर अलग-अलग गानों और कैप्शन के साथ वीडियो शेयर किए गए हैं, जिनमें से एक में लिखा है, "अगर SR कॉलेज का फेयरवेल हो और कांड न हो तो क्या होगा।" एक अन्य वीडियो में आपत्तिजनक गाना भी लगा है। पुलिस आरोपी स्टूडेंट्स की कर रही पहचान यह मामला बीकेटी थाना क्षेत्र का है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बीकेटी पुलिस ने इन छात्रों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। हालांकि, वायरल वीडियो सामने आने के बाद एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। ------------------ यह खबर भी पढ़िए… मनकामेश्वर मंदिर में रात 12 बजे विशेष भस्म आरती:महाशिवरात्रि पर लखनऊ के बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में 2KM लंबी कतार महाशिवरात्रि पर लखनऊ के प्रमुख शिवालयों में आधी रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मनकामेश्वर मंदिर में रात 12 बजे विशेष भस्म आरती हुई। इसके बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। हरहर महादेव के जयकारे लगाते हुए भक्तों ने महादेव को जलाभिषेक किया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीले ड्रम का खौफ, पत्नी की भतीजे से करवाई शादी:बागपत में पति बोला- मुझे नशीली दवा खिलाकर प्रेमी से मिलती, थाने के सामने डलवाए फेरे
    Next Article
    गर्भ ग्रह में एक गेट से प्रवेश दूसरेसे जा रहानिकला:पांडेश्वरनाथ मंदिर में 5000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, भीड़ नियंत्रित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment