Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नीले ड्रम का खौफ, पत्नी की भतीजे से करवाई शादी:बागपत में पति बोला- मुझे नशीली दवा खिलाकर प्रेमी से मिलती, थाने के सामने डलवाए फेरे

    7 hours ago

    1

    0

    बागपत में पति ने 8 साल बाद अपनी पत्नी की शादी अपने सगे भतीजे से करवा दी। चाची और भतीजे ने थाने के बाहर एक दूसरे को वरमाला पहनाई। इस दौरान भतीजे के परिजन और ग्रामीण मौजूद रहे। दरअसल, दो बच्चों की मां का 5 साल से अपने ही भतीजे की साथ अफेयर चल रहा था। इस बात की जानकारी जब पति को हुई तो, उसने अपने पत्नी को भतीजे से मिलने से रोका, लेकिन पत्नी झगड़ा करने लगी। दोनों के हरकतों से परेशान भतीजे के परिजन थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पति-पत्नी को थाने बुलाया। तहरीर देने से इनकार करने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को वापस भेज दिया। पर थाने के बाहर ही पति ने अपनी पत्नी की शादी सगे भतीजे से करवा दी। दोनों ने एक दूसरे के गले में वारमाला डाली। पति ने बताया- पत्नी मुझे कई बार खाने में नशीले पदार्थ देकर सुला देती थी और भतीजे से मुलाकात करती है। मुझे डर है कि कहीं मुझे और मेरे बच्चों की हत्या करके नीले ड्रम में भरकर फेंक न दें। अब मैं अपने दोनों बच्चों को लेकर गांव छोड़ दूंगा। कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहा। इस शादी के बाद पति अपने बच्चों को लेकर गांव से चला गया। वहीं भतीजे के परिजनों ने भी नव दंपति का बहिष्कार कर दिया और दोनों को घर आने से मना कर दिया। घटना जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दोघट थाना क्षेत्र की है। अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए… दोघट थाना क्षेत्र के टीकरी कस्बे की निवासी पूजा (28) की पंकज से 8 साल पहले हुई थी। दोनों के 2 बच्चे हैं। बड़ा बेटा 5 साल और छोटा 3 साल का है। पंकज ने बताया- शादी के महज 3 साल बाद ही पूजा का पड़ोस में रहने वाले सगे भतीजे संजीव (22) से अफेयर हो गया। इस बात की जानकारी मिलने पर उसने पूजा को समझाने की कोशिश की। संजीव से मिलने पर रोक-टोक करने लगे। इसपर पूजा ने झगड़ा शुरू कर दिया। मामला पंचायत तक पहुंचा। ग्रामीणों ने भी पूजा और संजीव को काफी समझाने का प्रयास किया, पर दोनों नहीं माने। इस बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। पंकज और पूजा के बीच मारपीट भी होती थी। संजीव भी पंकज से झगड़ा करता था। शुक्रवार शाम दोनों के हरकतों से परेशान भतीजे के परिजन महिला उसका पति व भतीजा और उसका पिता दोघट थाने पहुंचे। मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पति और पत्नी को थाने बुलाया। पति ने पुलिस को बताया कि वह दोनों की हरकतों से परेशान है। दोनों पक्षों से कोई लिखित तहरीर नही दी गई। लिखित शिकायत ने मिलने के कारण पुलिस ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को वापस भेज दिया गया। पर थाने से बाहर निकलते ही पंकज ने पत्नी पूजा की भतीजे संजीव से शादी करा दी। दोनों ने पंकज और अन्य परिजनों के सामने ही एक दूसरे के गले में वारमालाएं डालीं। पंकज ने पुलिस को लिखित भी दिया कि दोनों अपनी मर्जी से शादी कर रहे हैं। अब उनका पंकज से कुछ लेना देना नहीं है। पति बोला- शादी नहीं कराता तो मुझे मारकर नीले ड्रम में भर देती पति पंकज ने बताया- पत्नी के अवैध संबंध के चलते वह 5 साल से मानसिक तनाव में था। बच्चों पर भी बुरा असर पड़ रहा था। काफी मना करने के बावजूद वह नहीं मान रही थी। खाने में नींद की दवा मिलाकर मुझे और बच्चों को सुला देती थी और फिर भतीजे को बुलाकर घर में ही संबंध बनाती थी। पंकज ने बताया- मुझे डर था कि अगर मैंने दोनों को और रोकने की कोशिश की तो पूजा मुझे और मेरे बच्चों को मेरठ की मुस्कान की तरह मारकर नीले ड्रम में भर देगी। मुझे अपनी व बच्चों की सुरक्षा की चिंता होने लगी थी। उसने आरोप लगाया कि एक बार पत्नी ने उसे नुकसान पहुंचाने की नीयत से दवा भी दी थी। हालात बिगड़ते देख उसने दोनों को अलग होने देने का फैसला किया। अब गांव में मेरे लिए कुछ नहीं बचा पंकज ने कहा- अब मुझे कोई शिकायत नहीं है। दोनों एक-दूसरे को चाहते थे, इसलिए मैंने अपनी मर्जी से दोघट थाने में उनकी शादी करवा दी। अब इस गांव में मेरे लिए कुछ नहीं बचा- मैं अपने बच्चों को लेकर गांव से दूर चला जाउंगा। ताकि बच्चों को बेहतर भविष्य दे सकूं। इस गांव में मैं मुंह दिखाने लायक नहीं रहा। ग्रामीण बोले- लंबे समय से चल था अफेयर ग्रामीण कृष्णपाल के अनुसार, महिला और उसके रिश्तेदार युवक के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। शनिवार को दोनों परिवारों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में थाने पहुंचे। वहीं पर दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर साथ रहने का फैसला कर लिया। महिला के पति ने भी इस रिश्ते के लिए अपनी सहमति दे दी। बताया गया कि महिला के पहले पति से दो बच्चे हैं। तय हुआ है कि बच्चे अपने पिता के साथ ही रहेंगे। थाने के बाहर हुई इस शादी को देखने के लिए काफी लोग जुट गए। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह ने बताया- मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। सूचना मिली है कि थाने के बाहर दोनों ने माला डाली है, इससे अधिक जानकारी नहीं है। ---------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… 180 देशों से लाखों श्रद्धालु आर्ट ऑफ लिविंग केंद्र पहुंचेंगे:महाशिवरात्रि उत्सव में श्रीश्री रवि शंकर की उपस्थिति, विशेष वेबकास्ट को विश्वभर में देखेंगे भक्त बेंगलुरू आर्ट ऑफ लिविंग अंतरराष्ट्रीय केंद्र इस वर्ष अद्वितीय आध्यात्मिक उत्साह और भव्यता के साथ महाशिवरात्रि का आयोजन करने के लिए पूर्णतः तैयार है। 180 से अधिक देशों से लाखों श्रद्धालु इस पावन अवसर पर एकत्रित हो रहे हैं, जहाँ वे ध्यान, पावन रुद्र होम, भावविभोर कर देने वाले भजन तथा गहन आंतरिक मौन से परिपूर्ण एक दिव्य संध्या का अनुभव करेंगे। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कनाडा में बर्फ पर भंगड़े से पंजाबी की ट्रोलिंग:लोग बोले- 8 मौतों से देश में शोक, ये हंसकर नाच रहे, किताब प्रमोट कर रहे
    Next Article
    लखनऊ में फेयरवेल पार्टी के बाद 30 गाड़ियों से स्टंट:छतों पर बैठे और खिड़कियों से लटके छात्र, कारों में हुई टक्कर...VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment