Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में गली में बैठे बछड़े पर चढ़ाई कार, CCTV:तेजी से रौंदते हुए निकला; दो बार पलटते हुए उलटा हो गया गोवंश, खाना छोड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के बीकेटी इलाके में गली में बैठे बछड़े पर युवक ने वरना कार चढ़ा दी। इसकी CCTV फुटेज सामने आई है। युवक ने अपने दरवाजे पर कार बैक की। घुमाते हुए बछड़े को तेजी से रौंदते हुए निकल गया। पहले अगले फिर पिछले पहिये से रौंद जाने पर बछड़ा दो बार पलटते हुए उलटा हो गया। वहीं पर बेहोश हो गया। मोहल्ले के लोगों ने बेहोश पड़े बछड़े को उठाने की कोशिश की लेकिन उसके शरीर में कोई हरकत नहीं थी। इसके बाद लोगों ने पशु चिकित्सक को बुलाकर उसका इलाज कराया। करीब 4 घंटे बाद बछड़े को होश आया, लेकिन उसके पैर और पेट में अंदरूनी चोट आ गई है। वह चल-फिर नहीं पा रहा है। उसने खाना-पीना छोड़ दिया है। 3 तस्वीरें देखिए- दोस्त से मिलने आया था, लौटते समय कार चढ़ाई घटना रैथा रोड स्थित पूरम कॉलोनी की सोमवार सुबह की है। बछड़े के कुचले जाने के बाद मोहल्ले के लोगों ने गो-रक्षा दल के कार्यकर्ता सुधांशु रावत को सूचना दी। रावत और अन्य कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर घायल बछड़े के इलाज के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों के इलाज के बाद बछड़ा करीब चार घंटे बाद होश में आया। इस बीच, CCTV फुटेज खंगालने पर आरोपी की पहचान जानकीपुरम के डंडैया के फैजान अली के रूप में हुई। फैजान अपने दोस्त ज्ञानेंद्र से मिलने आया था। लौटते समय उसने बछड़े पर कार चढ़ाई। 1:13 मिनट की CCTV फुटेज में कुचलता दिखा घटना की CCTV फुटेज सामने आई है। 1 मिनट 13 सेकंड के वीडियो में शुरू के 48 सेकंड तक आरोपी गली में गाड़ी बैक करता रहा। जब गाड़ी दरवाजे से मूव हुई थी तो उसमें आरोपी के अलावा एक व्यक्ति आकर और बैठा था लेकिन उसने गली में बैठे गोवंश को हटाया नहीं था। 49वें सेकंड में गाड़ी जैसे ही सीधी होती है, स्पीड बढ़ जाती है। बढ़ी हुई स्पीड में बछड़े के ऊपर चढ़ती हुई गाड़ी निकल जाती है। इस दौरान बछड़े का पूरा शरीर दो बार बेलन जैसे घूमकर पलट जाता है। वह पूरी तरह से बेहोश दिख रहा है। सामने वाले घर से एक महिला निकलकर बछड़े की हरकत देखने के लिए उसे उठाने की कोशिश करती है। बीकेटी थाना प्रभारी संजय सिंह ने कहा- बछड़े को जानबूझकर गाड़ी से कुचलने की शिकायत मिली है। गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- बच्ची से रेप-हत्या करने वाले को फांसी की सजा : प्रयागराज में जज बोले- ये झकझोरने वाला अपराध, दोषी सजा-ए-मौत के काबिल प्रयागराज में 8 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या करने वाले को सोमवार को फांसी की सजा सुनाई गई। कोर्ट ने उस पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला पॉक्सो कोर्ट के जज विनोद कुमार चौरसिया ने सुनाया। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑपरेशन चक्रव्यूह में गैंगस्टर जुनैद गिरफ्तार:जिले में 15 आपराधिक मामले दर्ज, गैंगेस्टर में चल रहा था वांछित
    Next Article
    मेरठ कैंट में खुलेआम कूड़ा जलाने से लोगों में नाराज़गी:निवासियों ने दी चेतावनी समाधान नहीं हुआ, तो करेंगे आंदोलन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment