Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑपरेशन चक्रव्यूह में गैंगस्टर जुनैद गिरफ्तार:जिले में 15 आपराधिक मामले दर्ज, गैंगेस्टर में चल रहा था वांछित

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी एसपी सरवणन टी के निर्देश पर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर समेत 15 से अधिक मामलों में वांछित शातिर बदमाश जुनैद पुत्र अख्तर को गिरफ्तार किया है। जुनैद पर जिले के अलग-अलग थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने जुनैद को चेकिंग के दौरान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नया पुरवा खैरातपुर गांव से गिरफ्तार किया। 42 वर्षीय जुनैद के पास से तलाशी के दौरान एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।गिरफ्तार जुनैद पर यूपी गैंगस्टर एक्ट, गोवध, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट सहित कुल 15 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की तलाश में था। 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' का उद्देश्य जिले में अपराधियों पर नकेल कसना है। इस अभियान के तहत अब तक बड़ी संख्या में अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। जुनैद को गिरफ्तार करने वाली टीम में जगदीशपुर इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव, उप निरीक्षक शेख नईम, कांस्टेबल अवनीश कुमार, कांस्टेबल ओमप्रकाश और कांस्टेबल नीरज कुमार शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराजगंज में तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचला, मौत:पत्नी के साथ खरीददारी के लिए निकले थे, डंपर चालक को लोगों ने दौड़ाया
    Next Article
    लखनऊ में गली में बैठे बछड़े पर चढ़ाई कार, CCTV:तेजी से रौंदते हुए निकला; दो बार पलटते हुए उलटा हो गया गोवंश, खाना छोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment