Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में गैस सिलेंडर की किल्लत:बुकिंग के बाद भी घंटों लाइन में लग रहे लोग, बोले- 200वां नंबर आने का इंतजार

    1 hour ago

    2

    0

    लखनऊ में रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की समय पर डिलीवरी न होने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जहां घंटों इंतजार के बाद भी कई उपभोक्ता खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि सिलेंडर की बुकिंग समय पर कराने के बावजूद उन्हें डिलीवरी नहीं मिल रही है। इस कारण लोग मजबूरन सीधे एजेंसी पर पहुंच रहे हैं। बख्शी का तालाब के भारत गैस की अर्चना गैस एजेंसी पर लोग लाइन से सिलेंडर लगाकर दिनभर बैठे रहे। ग्राहक बोले- हो सकता है घटे-बढ़े मिल जाए बीकेटी की भारत गैस एजेंसी पर लाइन लगी है। यहां अनवर अली अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा- आज एजेंसी में 200 लोगों को गैस मिलेगी। मेरा नंबर 201वां है। मैं इसलिए इंतजार कर रहा हूं कि हो सकता है शाम तक में सिलेंडर मिल ही जाए। इतना वेरिफिकेशन होता है, उसमें किसी ग्राहक का कुछ डॉक्यूमेंट घटे-बढ़े तो मेरा नंबर 200 के अंदर आ जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी बोले- रवि किशन की सीट पर महिला दावा न कर दें, 4 मर्डर करने वाले को फांसी की सजा, पेट्रोल के लिए लाइन लगी
    Next Article
    श्रीराम जन्मोत्सव से पहले नारी शक्ति की स्कूटी रैली:मिर्जापुर में जय श्रीराम के नारों से गूंजा पूरा शहर, लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment