Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में होली के दिन 8 ने गंवाई जान:KGMU ट्रॉमा सेंटर में 248 मरीज पहुंचे, 24 घंटे में 500 ने इमरजेंसी में कराया इलाज

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में होली के दिन अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में घायलों की भारी भीड़ उमड़ी। इनमें बड़ी संख्या में रोड एक्सीडेंट के पीड़ितों की रही। अकेले KGMU में महज 24 घंटे के भीतर 248 लोग इलाज के लिए पहुंचे। जिन्हें ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कर इलाज दिया गया है। इनमें होली के हुड़दंग में रफ्तार का शिकार होने वालों की संख्या 72 के करीब है, जबकि कई मरीज रंगों के दुष्प्रभाव और सस्पेक्टेड प्वाइजनिंग के भी रहे हैं। इलाज के दौरान दो गंभीर मरीजों की मौत हो गई है, एक मरीज वेंटीलेटर पर गंभीर अवस्था में भर्ती है, वहीं 6 लोगों की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। इसके अलावा लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में करीब 52 लोग सड़क हादसे में घायल होकर इलाज के लिए पहुंचे हैं। मरीजों का यह आंकड़ा KGMU के ट्राॅमा सेंटर और लोहिया संस्थान की इमरजेंसी का है। जहां पर होली के दिन सुबह 8 आठ बजे से दूसरे दिन गुरुवार को सुबह 8 बजे तक 300 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इतने मरीज पहुंचे ट्रॉमा सेंटर KGMU स्थित ट्राॅमा सेंटर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेमराज ने बताया कि 248 लोग इलाज के लिए आए थे, इनमें से 75 से 80 लोग सड़क दुर्घटना में घायल मरीज थे। जिसमें से करीब 40 लोग अल्कोहल का सेवन करने की वजह से सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे। कलर रिएक्शन ने अस्पताल पहुंचाया कई मरीज रंगों के दुष्प्रभाव के कारण आंखों में जलन आदि की समस्या लेकर भी पहुंचे थे, जिन्हें तत्काल इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी। लोहिया संस्थान की तरफ से जारी आंकड़ों की बात करें तो करीब 52 मरीज होली के हुड़दंग का शिकार होकर इलाज के लिए इमरजेंसी पहुंचे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ- महिला दिवस पर 5 हजार पदों पर होगी भर्ती:युवतियों को मिलेगा नौकरी का मौका, इंटरव्यू के बाद होगा सेलेक्शन
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:नोएडा में सीएम योगी बोले- कपिल देव की बॉलिग देख पाकिस्तान टीम पहले ही आधा हार जाती थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment