Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:नोएडा में सीएम योगी बोले- कपिल देव की बॉलिग देख पाकिस्तान टीम पहले ही आधा हार जाती थी

    9 hours ago

    1

    0

    ‘जब कपिल देव गेंदबाजी करते थे, तो पाकिस्तान की टीम आधा मैच पहले ही हार जाती थी।’ वैसे ही डॉक्टर आत्मविश्वास और सकारात्मक व्यवहार के साथ मरीज का इलाज करें तो बीमारी आधी वहीं समाप्त हो जाती है। दवा और दुआ दोनों मिलकर मरीज को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दिलाती हैं और इससे अस्पताल की प्रतिष्ठा बढ़ती है।' ये बातें सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में कहीं। सीएम योगी गुरुवार को KDSG सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, सांसद डॉ. महेश शर्मा भी साथ थे। पढ़िए पूरी खबर..... रायबरेली में छेड़छाड़ के आरोपी को महिलाओं ने चप्पल से पीटा, ग्रामीणों ने सड़क पर घसीटा रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के आरोप में ग्रामीण महिलाओं ने एक युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला हमीर गांव मजरे सेवक का पूर्वा का बताया जा रहा है, जहां महिलाओं ने युवक को सड़क पर घसीटते हुए चप्पलों से पीटा। वीडियो में कई महिलाएं युवक पर लगातार चप्पल बरसाती दिखाई दे रही हैं, जबकि आसपास खड़े लोग उन्हें उकसाते हुए नजर आ रहे हैं। बताया गया कि युवक की पहचान रायपुर मझिगवा निवासी अंसारी उर्फ अंसार अली के रूप में हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वह पहले भी महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार कर चुका था, लेकिन समझाने के बाद भी उसकी हरकतों में सुधार नहीं आया। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी लालगंज अमित सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर सरेनी थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर... गोरखपुर में तेज रफ्तार बाइक रोकने पर किसान की पीट-पीटकर हत्या, धूल उड़ाने को लेकर हुआ विवाद गोरखपुर में होली के दिन कुछ दबंगों ने किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी। किसान ने बाइक सवार को गाड़ी धीरे चलाने की सलाह दी थी। जिससे बाइक सवार नाराज हो गया। पहले उसने किसान के साथ गाली-गलौज किया। बात बढ़ने पर उसने फोन कर अपने दोस्तों को मौके पर बुलाया। दबंगों ने पीट-पीटकर किसान को मौत के घाट उतार दिया। मृतक किसान अपने रोहिन नदी के पास अपने खेत देखने गए थे। वहां करहिया गांव का एक युवक तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था, जिससे धूल उड़ रही थी। ज्ञानेंद्र के टोकने पर विवाद बढ़ गया। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें बागपत में होली पर भाई के सामने युवक की चाकू से गोदकर हत्या, हमलावरों ने ताबड़तोड़ कई वार किए; पांच हिरासत में बागपत के बड़ौत तहसील क्षेत्र में बुधवार देर रात 18 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक अपने एक दोस्त के बुलाने पर बड़े भाई और कुछ अन्य दोस्तों के साथ तितरोदा गांव गया था। वहां दुकान पर मौजूद एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। हमलावरों ने युवक पर ताबड़तोड़ चाकुओं से कई वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पूरी खबर पढ़ें अलीगढ़ में गुलाल डालने से रोका तो प्लाईवुड कारोबारी के गोदाम पर की फायरिंग अलीगढ़ के खैर कस्बे में गुरुवार शाम गुलाल डालने से मना करने पर बदमाशों ने प्लाईवुड कारोबारी के गोदाम पर फायरिंग कर दी। नई बस्ती निवासी कारोबारी अभिषेक दंगल उर्फ घंसू का एनसीसी स्कूल के पीछे गोदाम है। उनका आरोप है कि शाम करीब 6 बजे कुछ युवक जबरन गुलाल डालने लगे। उन्होंने मना किया तो एक युवक ने धमकी देते हुए फोन किया और थोड़ी देर बाद पांच युवक वहां पहुंचे तथा करीब चार राउंड फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास मौजूद लोग जान बचाकर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। सीओ खैर वरुण कुमार सिंह और थाना प्रभारी हरभान सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में हमलावर नजर आए हैं, जिनकी पहचान के आधार पर तलाश की जा रही है। घटना के बाद व्यापारियों में रोष है, वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर... शामली में होली खेलकर घर में सोया युवक, फिर उठ नहीं पाया, बिस्तर पर लाश मिली शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र के बुटराड़ी गांव में होली खेलने के बाद घर लौटे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह परिजनों ने जब उसे उठाने की कोशिश की तो वह बिस्तर से उठा नहीं। इसके बाद उसे तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सम्राट पुत्र यशपाल सिंह के रूप में हुई है, जो विकास भवन में संविदा पर क्लर्क के पद पर कार्यरत था। परिजनों के मुताबिक, वह होली मनाकर दोस्तों के साथ समय बिताने के बाद घर आया था। ग्रामीणों में चर्चा है कि त्योहार के दौरान उसने अधिक शराब का सेवन किया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालांकि परिजन फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं। सरकारी डॉक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि युवक को अस्पताल लाए जाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में होली के दिन 8 ने गंवाई जान:KGMU ट्रॉमा सेंटर में 248 मरीज पहुंचे, 24 घंटे में 500 ने इमरजेंसी में कराया इलाज
    Next Article
    दूधेश्वर नाथ मंदिर में संतों का विशाल भंडारा:होली महोत्सव के तीसरे दिन हजारों साधु-संतों ने ग्रहण किया प्रसाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment