Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में होटल में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ:इलाज के दौरान तोड़ा दम, भाई को भेजा था ‘जीना नहीं चाहता’ मैसेज

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के विभूति खंड थाना क्षेत्र में स्थित होटल में सोमवार को एक युवक का शव कमरे में मिला। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो युवक बेड पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मेघालय शिलॉन्ग निवासी अंकुश थापा (24) रविवार को लखनऊ में एक निजी कंपनी में इंटरव्यू देने आया था। बड़े भाई दमन थापा ने बताया कि वह विभूतिखंड इलाके में स्थित सुरजन इन होटल में ठहरा हुआ था। सोमवार को पुलिस से सूचना मिली कि अंकुश ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मंगलवार को परिजन लखनऊ पहुंचे। विभूतिखंड इंस्पेक्टर अमर सिंह के मुताबिक शुरुआती जांच में युवक के अवसाद में होने की बात सामने आई है। उसने अपने भाई को एक मैसेज भेजा था,ल। जिसमें लिखा था—मैं जीना नहीं चाहता हूं। इसके बाद उसने फोन बंद कर लिया। भाई ने उसके परिचितों को होटल भेजा। जब वे कमरे में पहुंचे तो अंकुश अचेत हालत में बेड पर पड़ा था। कमरे में कुछ दवा की शीशियां भी मिली हैं। दोस्तों ने कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवक को राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान ले गई। जहां डॉक्टरों इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल परिवार की तरफ से किसी तरह का आरोप नहीं लगाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IAS डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने लिया मुरादाबाद DM का चार्ज:प्राइमरी शिक्षक से आईएएस बने हैं; संभल में ऐतिहासिक फैसलों के बाद मुरादाबाद में नई शुरुआत
    Next Article
    साउथ एक्टर जीवा के पिता की सड़क हादसे में मौत:पाली के रहने वाले RB चौधरी बना चुके थे 98 फिल्में, ब्यावर-पिंडवाड़ा रोड पर टकराई कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment