Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में IPL ड्यूटी में इस्तेमाल होने वाले कैमरे बंद:CCTV के उपकरण चोरी, सेफ सिटी के तहत लगे थे; FIR दर्ज

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के गोमती नगर विस्तार इलाके में सेफ सिटी परियोजना के तहत लगाए गए CCTV कैमरों से जुड़े उपकरण चोरी हो गए। घटना के बाद शहीद पथ पर लगे करीब 40 कैमरे बंद हो गए हैं, जिससे ट्रैफिक मॉनिटरिंग और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कैमरा की देखरेख करने वाली संस्था के कर्मचारी विनोद यादव ने गोमती नगर विस्तार थाने में दी तहरीर में बताया कि लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अंतर्गत शहीद पथ पर पोल और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। 25 अप्रैल की रात करीब 10:49 बजे अज्ञात चोर पोल माउंट से स्विच, बैटरी और यूपीएस समेत अन्य उपकरण निकाल ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 1.25 लाख रुपए है। आईपीएल मैच के दौरान होता है ट्रैफिक मैनेजमेंट इन कैमरों का इस्तेमाल यातायात पुलिस द्वारा वाहनों की निगरानी और आईपीएल मैचों के दौरान ट्रैफिक मैनेजमेंट में किया जाता था। महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए भी कैमरे अहम भूमिका निभा रहे थे। उपकरण गायब होने से फिलहाल कैमरे बंद पड़े हैं। पुलिस ने मामले इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरी करने वालों की पहचान की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में रोडवेज बस-ट्रक भिड़े, 2 की मौत:5 घायल,1 की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला
    Next Article
    इंटर की स्टूडेंट को गैंगस्टर मौसा का दिखाया डर:कानपुर में बोला- 21 मर्डर करने के बाद एनकाउंटर में मारे गए ... मैं उसी फैमिली से हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment