Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर के ड्राइवर ने सुसाइड किया:अधिकारी के घर में फंदे से लटका, बाराबंकी का रहने वाला था

    1 hour ago

    2

    0

    बिजनौर थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर के निजी चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ थाना अंतर्गत सरायवन का पुरवा निवासी अभिषेक दीक्षित (28) के रूप में हुई है। अभिषेक बिजनौर के ओमेक्स सिटी में रहने वाले और कानपुर में जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर तैनात कैलाश नाथ पाल के निजी ड्राइवर थे। वह पिछले करीब ढाई वर्षों से उनके मकान की तीसरी मंजिल पर एक कमरे में रह रहे थे। अधिकारी की पत्नी ने देखा लटकता शव कैलाश नाथ पाल कानपुर में थे, जबकि उनका परिवार ओमेक्स सिटी स्थित घर में था। शाम करीब 7 बजे कैलाश नाथ की पत्नी अनुराधा पाल ने कार से कहीं जाने के लिए अभिषेक को उसके कमरे से बुलाया। दरवाजा अंदर से बंद था और कई बार आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांकने पर अभिषेक कमरे के अंदर पंखे के हुक से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका हुआ दिखा भाई को सूचना देकर बुलाया अनुराधा पाल ने तुरंत इसकी सूचना निलमथा में रहने वाले अभिषेक के भाई उमेश को दी। उमेश के पहुंचने के बाद बिजनौर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा, अभिषेक को नीचे उतारा और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि अभिषेक ने रायबरेली निवासी अपने एक दोस्त से कुछ रुपए उधार लिए थे, जिसको लेकर वह काफी परेशान चल रहा था। पिता की मौत के बाद परेशान था पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक के पिता की करीब एक माह पहले मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि अभिषेक इस बात को लेकर भी परेशान चल रहा था। फिलहाल, आत्महत्या का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है और जांच के बाद ही सही कारण सामने आ पाएगा। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी मन्नू, 6 वर्षीय बेटी गौरी और 4 वर्षीय बेटा शंभू हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बगैर मानचित्र संचालित उजाला हेल्थ केयर सील:मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने की कार्रवाई; अवैध रूप से बनाया था बेसमेंट और बिल्डिंग
    Next Article
    बांसडीह विधायक 72% जनता ने मौजूदा विधायक को नकारा:सपा की पहली पसंद बनी विधानसभा सीट, भाजपा से अभी भी केतकी सिंह पहली पसंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment