Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बगैर मानचित्र संचालित उजाला हेल्थ केयर सील:मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने की कार्रवाई; अवैध रूप से बनाया था बेसमेंट और बिल्डिंग

    1 hour ago

    2

    0

    मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पाकबड़ा में उजाला हेल्थ केयर को सील कर दिया है। एमडीए का कहना है कि संचालक ने अवैध रूप से 120 वर्ग मीटर में बेसमेंट और भूतल व प्रथम तल का निर्माण कर रखा था। मानचित्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर एमडीए द्वारा इस अस्पताल को सील कर दिया गया। एमडीए द्वारा अवैध निर्माण व प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई का क्रम जारी है। इसी क्रम में शनिवार को एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह के निर्देश पर समाथल रोड स्थित शाहजी नगर में बिना स्वीकृत मानचित्र बिल्डिंग बनाकर संचालित किए जा रहे उजाला हेल्थ केयर अस्पताल को सील कर दिया। टीम द्वारा पहले अस्पताल को खाली कराया गया इसके बाद सील किए जाने की कार्रवाई की गई। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के समाथल रोड स्थित शाहजी नगर में रफी प्रधान द्वारा उजाला हेल्थ केयर नाम से 120 वर्ग मीटर में बेसमेंट, भूतल, प्रथम और द्वितीय तल तक निर्माण कराया गया है। इसके बाद यहां अस्पताल का संचालन शुरू कर दिया। कुछ अन्य लोग भी इसमें साझेदार बताए जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि अस्पताल में बगैर डिग्री के अप्रशिक्षित लोग मरीजों का इलाज कर रहे हैं। बहरहाल एमडीए अधिकारी लगातार नोटिस भी देते रहे। लेकिन इसके बाद भी अस्पताल संचालक ने अस्पताल को बंद नहीं किया। एमडीए वीसी के आदेश पर शनिवार को एमडीए की टीम ने इस अस्पताल को सील कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर:200 मीटर तक घसीटता ले गया, ड्राइवर भागने लगा तो लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा
    Next Article
    लखनऊ में जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर के ड्राइवर ने सुसाइड किया:अधिकारी के घर में फंदे से लटका, बाराबंकी का रहने वाला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment