Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में जिला पंचायत सदस्य को पुलिस ने पकड़ा, हंगामा:सपाई और वकीलों ने 2 घंटे तक कोतवाली में किया प्रदर्शन, शांति भंग में कार्रवाई

    23 hours ago

    1

    0

    मोहनलालगंज कोतवाली में सोमवार शाम जिला पंचायत सदस्य अरुण यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन करीब दो घंटे तक चला। बाद में बातचीत के जरिए मामला शांत हुआ। पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, कनकहा चौकी प्रभारी जिला पंचायत सदस्य अरुण यादव को उनके आवास से कोतवाली लेकर आए थे। उनके खिलाफ राजस्व विभाग की टीम ने खनन का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि वह कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर भी हैं। पूर्व विधायक समेत तमाम लोग पहुंचे अरुण यादव को हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलने पर क्षेत्र के पूर्व विधायक अमरीश सिंह पुष्कर कोतवाली पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी से पूरे मामले की जानकारी ली। पूर्व विधायक पक्ष का आरोप है कि बातचीत के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने अरुण यादव के संबंध में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि विरोध करने पर पूर्व विधायक से भी अभद्र व्यवहार किया गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। वकील भी कोतवाली पहुंच गए मामले की जानकारी मिलते ही मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के महामंत्री रामलखन यादव, पूर्व अध्यक्ष श्रवण यादव समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता और समाजवादी पार्टी के नेता कोतवाली पहुंच गए। अधिवक्ताओं ने पुलिस अधिकारियों पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की और धरना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर लखनऊ बार एसोसिएशन के महामंत्री जीतू यादव भी अधिवक्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों अधिवक्ता, सपा कार्यकर्ता और समर्थक कोतवाली परिसर में एकत्र हो गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। 2 घंटे तक चला प्रदर्शन करीब 2 घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई। अधिवक्ताओं का कहना है कि उनकी मांग पर प्रभारी निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी ने उपस्थित अधिवक्ताओं और जनप्रतिनिधियों के समक्ष खेद व्यक्त किया, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। हालांकि, प्रभारी निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी ने अधिवक्ताओं द्वारा लगाए गए अभद्र व्यवहार के आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि किसी के साथ कोई अमर्यादित व्यवहार नहीं किया गया। वार्ता के बाद मामला शांत हो गया और स्थिति सामान्य हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    5 स्टार होटल में खाना खाकर भाग गए लोग:टेबल बुक कराई, 41 हजार का खाना खाने के बाद चुपके से निकल गए
    Next Article
    जनगणना ड्यूटी में लग सकते हैं एलआईसी कर्मचारी:हाईकोर्ट का फैसला : व्यावसायिक प्रतिष्ठान के दायरे, पर्यवेक्षक बन सकते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment