Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ‘जन आक्रोश महिला पद यात्रा’:मुख्यमंत्री आवास से विधानभवन तक निकाली जाएगी, सुबह 6 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में मंगलवार को “जन आक्रोश महिला पद यात्रा” के मद्देनजर शहर में ट्रैफिक डायवर्सन किया गया है। यह पद यात्रा मुख्यमंत्री आवास से विधानभवन तक निकाली जाएगी। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केपी मौर्य, ब्रजेश पाठक समेत एनडीए के कई मंत्री और नेता शामिल होंगे। यह पद यात्रा महिला आरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक को पारित न किए जाने के विरोध में निकाली जा रही है। इसे देश की करोड़ों महिलाओं की आकांक्षाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। सुबह 6 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन कार्यक्रम को देखते हुए सुबह 6 बजे से कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। लालबत्ती चौराहा, हजरतगंज, विधानसभा मार्ग, जीपीओ, डीएसओ चौराहा, सिकंदरबाग, परिवर्तन चौक, लालबाग, कैपिटल तिराहा समेत कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य यातायात रोका जाएगा। इन रास्तों से जा सकेंगे वाहन वाहनों को कटाईपुल, जी-20 चौराहा (शहीदपथ), कमता तिराहा, कैंट, डालीगंज, पिपराघाट, ग्रीन कॉरिडोर, कैसरबाग, चिरैयाझील, दिलकुशा जैसे वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा। बसों के लिए भी रूट बदले रोडवेज और सिटी बसों के रूट में भी बदलाव किया गया है। कई बसों को सिकंदरबाग, हजरतगंज और विधानसभा मार्ग से होकर जाने की अनुमति नहीं होगी। इन्हें ग्रीन कॉरिडोर, डालीगंज और कैंट होते हुए संचालित किया जाएगा। इमरजेंसी सेवाओं को छूट ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और शव वाहन जैसे इमरजेंसी वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर प्रतिबंधित मार्गों से भी निकाला जाएगा। हेल्पलाइन नंबर जारी किसी भी असुविधा या जानकारी के लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 जारी किया गया है। लोगों से अपील है कि वे घर से निकलने से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी लेकर निकले ताकि जाम से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या:पिटाई से तंग आकर रची थी साजिश, 3 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    SRN के पीजी हॉस्टल में लगी आग:29 दिन के भीतर दूसरी बार शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, प्राचार्य बोले-कार्रवाई होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment