Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या:पिटाई से तंग आकर रची थी साजिश, 3 आरोपी गिरफ्तार

    3 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया। पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की मुंह दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार रात घर में देवीदीन (40) की हत्या कर दी गई थी। रविवार सुबह उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण मुंह और नाक दबाना सामने आया। जबकि सिर पर चोट और चेहरे पर नाखून के निशान भी पाए गए। मामला हथिगवां थाना क्षेत्र के तुला का पुरवा (बेंती) गांव का है। पत्नी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा वहीं घटना के बाद मृतक की पत्नी रीना ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन शुरुआती जांच में ही पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस ने जांच तेज की। पूछताछ के दौरान रीना के बयान बार-बार बदलने लगे, जिससे पुलिस का शक गहराया। सख्ती से पूछताछ करने पर रीना ने पूरा सच उगल दिया। उसने बताया कि उसका प्रेमी सुभाष पाल, निवासी बसवाही (कुंडा), अपने दोस्त गुड्डू पटेल के साथ शनिवार रात उससे मिलने आया था। इसी दौरान देवीदीन जाग गया और विरोध करने लगा। इस पर तीनों ने मिलकर उसका मुंह दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार रात सुभाष पाल को गिरफ्तार किया, जिसके बाद गुड्डू पटेल को भी पकड़ लिया गया। तीनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनंदन राय ने बताया- पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है । पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में भिक्षावृत्ति उन्मूलन पर बैठक:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समन्वय समिति ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय
    Next Article
    लखनऊ में ‘जन आक्रोश महिला पद यात्रा’:मुख्यमंत्री आवास से विधानभवन तक निकाली जाएगी, सुबह 6 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment