Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ‘जन आक्रोश महिला पद यात्रा’:सीएम आवास से विधानभवन तक निकाला जाएगा मार्च; CM योगी और प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में 21 अप्रैल को सुबह 9 बजे जन ‘आक्रोश महिला पद यात्रा निकाली’ जाएगी। यह पद यात्रा मुख्यमंत्री आवास से शुरू होकर विधानभवन तक जाएगी। जिसके मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। महिला पद यात्रा मंगलवार सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री आवास से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए विधानभवन तक पहुंचेगी। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इसमें सीएम योगी और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के भी शामिल होने की उम्मीद है। डीसीपी ने लिया सुरक्षा का जायजा रैली को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर और एडीसीपी सेंट्रल ने अपनी टीम के साथ रूट और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। पुलिस बल की तैनाती, ट्रैफिक डायवर्जन और निगरानी को लेकर विशेष तैयारी की गई है। महिला आरक्षण मुद्दे को लेकर आक्रोश यह पद यात्रा लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक को लेकर उपजे असंतोष के बाद आयोजित की जा रही है। इसी मुद्दे पर हाल ही में मुख्यमंत्री योगी ने 19 अप्रैल को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। ट्रैफिक व्यवस्था पर असर की संभावना रैली के चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में खरीफ की तैयारी तेज:कुलपति ने बीज संयंत्र और प्रक्षेत्र का किया निरीक्षण
    Next Article
    महिला जन आक्रोश रैली की तैयारी तेज:उन्नाव में भाजपा ने बैठक कर विपक्ष पर साधा निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment