Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में जनगणना ट्रेनिंग से 694 कर्मचारी गैरहाजिर:नोटिस के बाद सस्पेंड होंगे; सेंटरों में पहुंचे अधिकारी, खाना चखकर क्वालिटी परखी

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में जनगणना ट्रेनिंग से 694 कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने ट्रेनिंग में गैरहाजिर रहने वाले प्रगणकों और सुपरवाइजरों को नोटिस जारी कर जवाब लिया जाए। अगर संतोषजनक और सही जवाब न मिले तो इन्हें सस्पेंड कर दिया जाए। जिलाधिकारी की सख्ती और कर्मचारियों की खाने की शिकायत के बाद शनिवार को ट्रेनिंग सेंटरों पर सभी अपर नगर आयुक्तों ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खुद चखकर खाने की क्वालिटी चेक की। साथ ही कहा कि जो कर्मचारी लापरवाही करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 21 अप्रैल से चल रही है ट्रेनिंग जिले में 21 अप्रैल से जनगणना की ट्रेनिंग चल रही है। 25 अप्रैल के प्रशिक्षण में अधिकारियों ने सेंटरों में विजिट किया तो कुल 694 कर्मचारी नहीं नदारद रहे। जोन-1 में 122, जोन-2 में 104, जोन-3 में 186, जोन-4 में 185, जोन-5 में 23, जोन-7 में 74 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। जोन-1 में अमीनाबाद इंटर कॉलेज, जोन-2 में ईदगाह ऐशबाग, जोन-3 में केंद्रीय विद्यालय सेक्टर-जे अलीगंज, जोन-4 में मॉडर्न अकैडमी विराम खंड-5 और लखनऊ पब्लिक स्कूल विराट खंड-4, जोन-5 में मानस नगर स्थित इंडिया लिटरेसी बोर्ड तथा जोन-7 में इरम पब्लिक कॉलेज और सेंट डोमिनिक सेवियो कॉलेज इंदिरा नगर में प्रशिक्षण चल रहा है। धारा-11 के तहत सजा भी मिल सकती है अधिकारियों ने बताया कि जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा-11 के तहत यदि कोई नियुक्त अधिकारी बिना उचित कारण ड्यूटी से इनकार करता है या लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ तीन साल तक की सजा, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। यह जानबूझकर किए गए अपराध की श्रेणी में आता है। प्रशासन का कहना है कि प्रशिक्षण के दौरान भोजन समेत सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ऐसे में अनुपस्थिति का कोई औचित्य स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सेंटरों के किचन में अधिकारी पहुंचे नगर निगम की ओर से जनगणना के लिए ट्रेनिंग सेंटर में कर्मचारियों को दिए जा रहे घटिया खाने की शिकायत पर शनिवार को अपर नगर आयुक्तों ने औचक निरीक्षण किया। ट्रेनिंग ले रहे कर्मचारियों ने आरोप लगाया था कि सेंटर में परोसे जा रहे खाने की गुणवत्ता बेहद खराब है। शिकायत मिलते ही अपर नगर आयुक्त ललित कुमार और अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता टीम के साथ ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे। अधिकारियों ने किचन में जाकर बन रहे खाने का जायजा लिया। इसके बाद खुद खाना खाकर गुणवत्ता परखी। दाल पतली और सब्जी में तेल ज्यादा निरीक्षण के दौरान दाल पतली और सब्जी में तेल की मात्रा ज्यादा मिली। रोटियां भी सही से सिकी नहीं थीं। कर्मचारियों ने बताया कि रोजाना यही स्थिति रहती है। कई बार शिकायत के बाद भी सुधार नहीं कर रहा। अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने मेस संचालक को फटकार लगाई और तुरंत सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को मानक के अनुसार पौष्टिक भोजन मिलना चाहिए। गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ठेकेदार को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि ट्रेनिंग सेंटर में खाने की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में व्यापारियों ने टॉर्च जलाकर किया विरोध:बिजली कटौती से नाराज, 10 हजार से अधिक घरों ने झेला संकट
    Next Article
    गोरखपुर में रविवार को कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल:अलग-अलग समय पर रहेगा शटडाउन, सहयोग की है अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment