Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में जनगणना ट्रेनिंग से गायब:46 कर्मियों पर सख्ती, प्रशासन ने नाम किए जारी, FIR की चेतावनी

    1 hour ago

    2

    0

    लखनऊ में जनगणना प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों पर प्रशासन ने FIR की चेतावनी दी है। नगर निगम जोन-3 के अलीगंज स्थित गवर्नमेंट आईटीआई कॉलेज में चल रहे तीन दिन के प्रशिक्षण के पहले दिन 46 सुपरवाइजर और प्रगणक नही आए। चार्ज अधिकारी जन गणना मनोज यादव ने साफ कहा है कि जनगणना जैसे अहम काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो कर्मचारी ट्रेनिंग में नहीं आएंगे या काम से बचेंगे, उनके खिलाफ जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 के तहत एफआईआर दर्ज की जा सकती है। प्रशासन के मुताबिक, पहले अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर निलंबन और आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी बताया कि प्रशिक्षण में भोजन समेत सभी जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं, इसलिए गैरहाजिरी का कोई ठोस कारण स्वीकार नहीं होगा। कार्रवाई की प्रक्रिया अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ चरणबद्ध कार्रवाई की जाएगी। पहले उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा जाएगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर सेवा नियमों के तहत निलंबन किया जाएगा। लगातार अनुपस्थित रहने या कार्य से बचने पर धारा 11 के तहत एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची जारी प्रशासन ने 21 अप्रैल 2026 को प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे सुपरवाइजर और प्रगणकों की सूची जारी की है। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। अनुपस्थित सुपरवाइजर कुरैशिया अब्बासी (सीनियर असिस्टेंट, डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल), अकरम (डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल), अतुल जायसवाल (डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल), सचिदानन्द (डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल), अभिषेक कुमार (जूनियर इंजीनियर, यूपी एसबीसीएलबीसीयू-1), सुशील कुमार गुप्ता (असिस्टेंट इंजीनियर, यूपी एसबीसीएलबीसीयू) एवं कविता राज (सीनियर असिस्टेंट, डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल)। अनुपस्थित प्रगणक सरिता पटेल (असिस्टेंट टीचर, जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बॉयज), रितांशी शुक्ला (एआरओ, सीएमओ अर्बन), रंजीत सिंह (एडिशनल सीटीओ, डेस्टो ऑफिस), प्रशांत वर्मा (अकाउंटेंट, लखनऊ जोन-3), अरुण कुमार (सब इंजीनियर, यूपी आरएनएन लिमिटेड), वंदना पाण्डेय, आशा सक्सेना (बाल विकास पुष्टाहार), विनोद कुमार रावत (वर्क्स सुपरवाइजर, मैकेनिकल डिवीजन), विजाल कुमार कश्यप (वर्क एजेंट, मैकेनिकल डिवीजन), राहुल कुमार कश्यप, पुलकित सिंह, कुलदीप तिवारी, अंकित सोनवानी, रविन्द्र सिंह (सभी सीनियर असिस्टेंट, मैकेनिकल डिवीजन), सौरभ वर्मा (जूनियर असिस्टेंट), संचित कुमार सिंह, सुभाष झा, विकास शर्मा, दीपांकर पटेल, अरुण कुमार सिंह, अभिषेक कुमार गुप्ता (सभी जूनियर इंजीनियर, मैकेनिकल डिवीजन), राघवेन्द्र कुमार यादव (असिस्टेंट इंजीनियर), सैय्यद हसन अकील (हेड असिस्टेंट, पीडब्ल्यूडी), नितीश वर्मा, नरेन्द्र बहादुर सिंह (जेई, पीडब्ल्यूडी), नवल कुमार भार्गव (जेई, कंस्ट्रक्शन डिवीजन), विनय कुमार वर्मा (जेई, ब्रिज डिजाइन), अल्पना (सीनियर असिस्टेंट, ब्रिज डिजाइन डिवीजन), नीरज कुमार गुप्ता (जूनियर असिस्टेंट), सुमन यादव (जेई, प्लानिंग यूनिट-3), अपर्णा गुप्ता, बुशरा प्रवीन, विमलेश शुक्ला (बाल विकास पुष्टाहार), अमितेश अमर (जूनियर इंजीनियर), आशीष कुशवाहा (जूनियर असिस्टेंट), अमित कुमार वर्मा (हेड असिस्टेंट), सुरजीत कुमार (सीनियर असिस्टेंट, सिंचाई विभाग), बृजेश कुमार शुक्ला एवं प्रीति देवी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक:भाई-बहन समेत 5 घायल, 3 की हालत गंभीर; गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
    Next Article
    रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज में मनाया गया नवाचार दिवस:औषधीय मसालों से स्वास्थ्य और ऊर्जा विकल्पों पर मंथन ,इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाए इनोवेटिव मॉडल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment