Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में जनता खुद बनवा रही सड़क:नगर निगम में 8 साल से कोई सुनवाई नहीं हुई, अब लोगों ने चंदा जुटाकर शुरू कराया काम

    12 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश की राजधानी में सरकारी विभागों, जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदारों से लगातार निराशा मिलने के बाद जनता ने खुद सड़क बनवानी शुरू कर दी। मामला लखनऊ नगर निगम के इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड का है। यहां की कल्याणी विहार कॉलोनी के लोगों ने अधिकारियों की कामचोरी से हारकर खुद ही चंदा इकट्ठा किया और सड़क बनवाने लगे। यहां नाला भी नहीं बना था जिस पर भी काम शुरू करा दिया है। कॉलोनी के स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशांत पब्लिक स्कूल की बगल में नाला टूटा हुआ था। इसके साथ ही सड़क भी खराब थी। स्थानीय निवासी एसपी मिश्रा ने बताया कि 8 साल में कई बार नगर निगम और प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात की थी। समस्या की शिकायत भी थी, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। ऐसे अधिकारियों से हारकर हम लोगों ने खुद ही इसे बनवाया था। अब फिर से काम करवा रहे हैं। 3 तस्वीरें देखिए… डेढ़ लाख रुपए किया खर्च लोगों का कहना है कि 10 मीटर करीब नाला टूटा गया था। इसे भी बनवाया गया। इसके साथ ही 7 मीटर चौड़ा और 50 मीटर लंबी सड़क भी बनाया गया है। इसमें कुल करीब डेढ़ लाख रुपए का खर्च आया है। लोगों का कहना है कि नगर निगम द्वारा वार्ड के अंदर विकास का दोहरा मानक अपनाया जा रहा है, जिन जगहों पर सड़क पहले से बन चुकी है। अब उन पर कैट आई और थर्मो प्लास्ट लगाने के टेंडर हो रहे हैं जबकि हम लोग वर्षों से विकास से उपेक्षित है। 8 साल से नहीं हो रही सुनवाई लोगों का कहना है कि हमारे रास्ते कच्चे हैं। विकास की कोई आशा हम लोगों को नहीं है। इसके कारण आपस में सहयोग करके करना पड़ रहा है, जिससे हम लोगों को सुविधा मिल सके। लोगों ने बताया कि हम लोग मिलकर एक साथ एक बैनर और बोर्ड भी लगाएंगे कि यह सड़क आपसी सहयोग से लोगों ने बनाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में अनियंत्रित बाइक ने मिस्त्री को मारी टक्कर, मौत:सिरसागंज के उखरेड बाईपास पर हुआ हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    Next Article
    टूटी सड़क के चलते बाइक सवार फिसलकर गिरा, मौत:आगरा में ट्रक ने रौंदा, शव सड़क से चिपका; पुलिस ने खरोंचकर निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment