Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में खिलौने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग:500 मीटर दूर से दिखा धुएं का गुबार, 5 लाख का सामान जला

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के चौक इलाके में शुक्रवार शाम बच्चों के खिलौने बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि करीब 500 मीटर दूर से धुएं के गुबार दिखाई दे रहे थे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक पाटा नाला निवासी जुल्फकार की खिलौना फैक्ट्री में शाम 5:36 बजे आग लगने की सूचना 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। 2 तस्वीरें देखिए… दमकलकर्मियों ने 1 घंटे में बुझाई आग करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फैक्ट्री में लकड़ी के खिलौनों के साथ टेबल भी बनाई जाती थीं। आग लगने से करीब 5 लाख रुपए का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। …………………………………… यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में विस्फोट करने आए 4 आतंकी अरेस्ट: सरगना मेरठ का रहने वाला नाई; पाकिस्तान ने धमाके का टारगेट दिया था उत्तर प्रदेश एटीएस ने लखनऊ से 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। आतंकी पाकिस्तान के हैंडलर्स के निर्देश पर भारत में आगजनी और दहशत फैलाने की साजिश रच रहे थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए विदेशी नंबरों से जुड़े थे। लखनऊ समेत देश के प्रतिष्ठित संस्थानों, रेलवे संपत्तियों और वाहनों को निशाना बनाने की फिराक में थे। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में आरएमएस बिलिंग सिस्टम में मेंटेनेंस:16 घंटे बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, आपूर्ति सुचारू
    Next Article
    सदर सीट पर कौन मजबूत, विधायक रामरतन या कोई और:सपा से ज्योति लोधी या अंशुल जैन? बसपा से किसे दिग्गज मानते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment